राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। बातया जा रहा है इस फैक्ट्री में अवैध रुप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। फैक्ट्री में धमाका सुबह साढ़़े नौ बजे के करीब हुआ। हादसे के समय करीब 25 मजदूर इसमें काम कर रहे थे इनमे से 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 2 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया है।
मौके से पटाखा बनाने में काम आने बाला बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। यह हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/1044fb4b-2eb.png)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/16/whatsapp-image-2026-02-16-at-122930-pm_1771225757-268721.jpeg)
बताया जाता है कि यहां पटाखे बनाए जाते थे।
कई लोगों के सिर्फ कंकाल बचे, कुछ के शवों के टुकड़ो को पॉलीथीन में बटौरा
धमाका इतना भीषण था की आठ लोगों की तुरंत मौत होगई। उनके शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। कई लोगों के शरीर के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/16/inner-g5-2_1771225613-564726.gif)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/16/iner-g8-1_1771225592-965562.gif)
4 गंभीर रूप से झुलसे, दिल्ली एम्स रेफर
भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसमें अनूप कुमार, जुन्नू, विवेक और मन्नू शामिल हैं। अनूप और जुन्नु 90 फीसदी तक झुलसे हैं। चारों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 16, 2026
जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
ॐ…
भिवाड़ी (राजस्थान) के खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
— Om Birla (@ombirlakota) February 16, 2026
इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व…
एसपी का बयान
भिवाड़ी के एडिशनल SP अतुल साहू ने कहा, "हमें सुबह करीब 9-9:30 बजे जानकारी मिली कि एक केमिकल यूनिट में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। आग बुझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज होने की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी है... यहां काम कर रहे 4-5 लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें AIIMS दिल्ली रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है... शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके पास रेडीमेड गारमेंट्स का लाइसेंस था, और उसमें छोटे एक्सप्लोसिव और पटाखों का सामान मिला है। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है, और पूरी जांच के बाद वजह पता चलेगी। 11 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई है, और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है..."
मध्यप्रदेश बजत सत्रः राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थागित
साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? भारत में सूतक काल को लेकर बड़ा अपडेट
पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारी निलंबित: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर चुनाव आयोग सख्त
भिवाड़ी के केमिकल-पटाखा कारखाने में भीषण आग: 8 मजदूर जिंदा जले, एक अब भी लापता
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/16/rajasthan-bhiwadi-blast-2026-02-16-14-37-33.jpg)