प्रशंसकों ने ली राहत की सांस; लग रहे थे कई कयास

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम एकाउंट डिएक्टिवेट बताया जा रहा था। हालांकि, अब फैंस के लिए राहत की बात ये है कि कोहली का अकाउंट चालू हो गया। इसके साथ ही जो कई कयास लगाए जा रहे थे उन पर विराम भी लगा है। कोहली के इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट होने की खबर गुरुवार देर रात सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट से लेकर सोशल मीडिया छोड़ने तक के कयास लगाए जा रहे थे। फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर उनकी पोस्ट पर जवाब भी मांग रहे थे।

शुक्रवार सुबह हुए एक्टिव

जब से कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट हुआ था तब से फैंस कयास लगा रहे थे कि क्या ये उन्होंने खुद किया या फिर कोई तकनीकी खराबी है। शुक्रवार को सुबह उनका एकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया और किंग कोहली की वापसी हो गई। ये क्यों हुआ था इसके बारे में कोहली या उनकी मैनेजमेंट टीम से अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जिस समय कोहली का अकाउंट डिएक्टिवेट हुआ था, उसी समय उनके भाई विकास का एकाउंट भी डिएक्टिवेट हुआ था। विकास का अकाउंट अभी तक डिएक्टिवेट बता रहा है।

Virat Kohli Instagram Deactivate:
प्रशंसकों में हलचल मची

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय 

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम हैं। दुनिया में भी वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके इतनी बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, उनके 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे न केवल भारत में बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में से एक हैं। विराट कोहली के बाद प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर का नंबर आता है।

publive-image

टी20 विश्व कप की सेलिब्रेशन पोस्ट पर सबसे ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड

 टी20 विश्व कप 2024 में भारत की जीत के बाद उनके सेलिब्रेशन वाले इंस्टाग्राम पोस्ट को 22 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स मिले, जिससे यह इतिहास में किसी भारतीय अकाउंट से सबसे ज़्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया। 

युवराज सिंह ने कहा सम्मान न मिलने की वजह से क्रिकेट से लिया था सन्यास

अमेरिका में जन्मे बच्चों को ट्रम्प सरकार देगी ₹92 हजार, 18 साल बाद पढ़ाई-बिजनेस में होंगे इस्तेमाल

बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम, 300 नई ट्रेनों का ऐलान संभव

आर्थिक सर्वेक्षण 2026 रिपोर्ट: 40% गिग कर्मी महीने में 15 हजार से भी कम कमा रहे