भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से अपने संन्यास लेने के पीछे की असली वजह बताई है। युवराज ने सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें उस समय न खेल में खुशी मिल रही थी, न ही टीम मैनेजमेंट और माहौल से वह सम्मान, जिसके वे हकदार थे और जो उन्हें मिलता चाहिए।
युवराज ने पॉडकास्ट में कहा, 'मैं अपने खेल का आनंद नहीं ले पा रहा था। जब मजा ही नहीं आ रहा था, तो खुद से सवाल करने लगा कि आखिर क्रिकेट क्यों खेल रहा हूं। सपोर्ट और सम्मान की कमी भी महसूस हो रही थी।' युवराज ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 30 जून 2017 को एंटीगुआ में खेला था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे मैच में 39 रन बनाए थे।
मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुका था
युवराज सिंह ने बताया कि संन्यास लेने के बाद उन्हें मानसिक शांति मिली। उन्होंने माना कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया, लेकिन सही समय पर रुकना भी जरूरी होता है।
युवराज ने कहा, 'मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुका था। यह सोचकर परेशान था कि मैं क्या साबित करने के लिए खेल रहा हूं। जिस दिन मैंने क्रिकेट छोड़ा, उसी दिन मुझे लगा कि मैंने फिर से खुद को पा लिया है।'
एक क्रिकेटर ने पिता से कहा था कि युवराज में प्रतिभा नहीं है
युवराज ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी काबिलियत पर शक किया गया था। उन्होंने बताया, 'जब मैं 13-14 साल का था, तब एक सीनियर खिलाड़ी (जो उस समय टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे) ने मेरे पिता से शायद औपचारिकता में कुछ कह दिया था। उन्हें लगा होगा कि मुझमें उतनी प्रतिभा नहीं है। मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया, लेकिन मेरे पिता को यह बात बहुत बुरी लगी थी।'
युवराज सिंह का क्रिकेट करियर
टेस्ट क्रिकेट
कुल रन: 1900
मैच: 40
विकेट: 9
शतक (100): 3
अर्धशतक (50): 11
वनडे क्रिकेट
कुल रन: 8701
मैच: 304
विकेट: 111
शतक (100): 14
अर्धशतक (50): 52
टी-20 क्रिकेट
कुल रन: 1177
मैच: 58
विकेट: 28
शतक (100): 0
अर्धशतक (50): 8
आईपीएल कारियर -
कुल रन: 2750
मैच: 132
शतक (100): 0
अर्धशतक (50): 13
6 गेंदो में 6 छक्के, सबसे तेज अर्धशतक लगा चुके
युवराज सिंह का क्रिकेट करियर शानदार रहा 2011 के विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। भारत को विश्व कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॉड के एक ओवर में 6 छक्के मारे थे। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 19 सितंबर 2007 को डरबन में हुई थी, जिसमें युवराज ने 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया। यह मैच इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था।
हाल ही में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था
हाल ही में खेले गए भारत न्यूजीलैंड मैच में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे, अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह है ।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/29/yuraj-singh-2026-01-29-21-32-53.jpg)
आर्थिक सर्वेक्षण 2026 रिपोर्ट: 40% गिग कर्मी महीने में 15 हजार से भी कम कमा रहे
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/29/yuvraj-singh-2026-01-29-21-44-48.jpg)