बजट से बड़ी उम्मीदें: 300 नई ट्रेनों से लेकर 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम संभव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में मिडिल क्लास, किसानों, यात्रियों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि बजट में 5 बड़े ऐलान किए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/Budget-2026-Gjd-News-2026-309050.jpg)
1. इनकम टैक्स: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है
नई इनकम टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सैलरीड लोगों की 13 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी। यह सीमा 12.75 लाख रुपए है।
क्यों हो सकता है यह ऐलान
उद्योग संगठन CII का मानना है कि खपत बढ़ाने के लिए लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा होना जरूरी है। टैक्स छूट बढ़ने से लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को मुनाफा होगा। सरकार पुरानी टैक्स रिजीम की जगह नई रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है। फायदा : मध्य वर्गीय लोगों के जेब में हर महीने कुछ हजार रुपए ज्यादा बचेंगे, जिन्हें खर्च, बचत या निवेश में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/budget-2-395878.jpg)
2. किसान सम्मान निधि: सालाना राशि 50% बढ़ सकती है
सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए सालाना कर सकती है। बीते तीन साल से इस योजना की राशि बढ़ाने की मांग हो रही है।
क्यों हो सकता है यह ऐलान
2019 में योजना शुरू होने के बाद से राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिसंबर 2024 में संसदीय स्थायी समिति ने इसे 12 हजार रुपए सालाना करने की सिफारिश की थी। महंगाई के चलते 6 हजार रुपए की वैल्यू कम हो गई है। बिहार सरकार पहले ही किसानों को 3 हजार रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान कर चुकी है।
खर्च का गणित फिलहाल करीब 11 करोड़ किसान इस योजना से जुड़े हैं। राशि 9 हजार करने पर सरकार का सालाना खर्च 95 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। किसानों को खेती से जुड़ी छोटी जरूरतों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी।
3. रेल इंफ्रास्ट्रक्चर: 300 से ज्यादा नई ट्रेनें चल सकती हैं
सरकार 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने का ऐलान कर सकती है। इसका मकसद ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करना है।
क्यों हो सकता है यह ऐलान
सरकार का लक्ष्य 2030 तक ट्रेन रिजर्वेशन में वेटिंग लिस्ट खत्म करना है। पीक सीजन में अभी डिमांड और सीटों में 20–25% का अंतर रहता है। इसके लिए ट्रेनों की संख्या और रेलवे ट्रैक दोनों बढ़ाने होंगे। इसका फायदा रहा कि रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले करीब 2 करोड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/union-budget-2026-date-change-reason-832104.jpg?q=70&w=400)
4. पीएम सूर्य घर योजना: 2 KW सोलर पर ₹80 हजार सब्सिडी संभव
बजट में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए प्रति किलोवाट की जा सकती है। इससे 2 KW सिस्टम पर कुल सब्सिडी 80 हजार रुपए हो जाएगी।
क्यों हो सकता है यह ऐलान
सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक 40 लाख घरों और 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर ग्रिड से जोड़ना है। दिसंबर 2025 तक 19.45 लाख से ज्यादा सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इससे यह फायदा होगा कि परिवारों को बिजली बिल से राहत मिलेगी और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई का मौका भी मिलेगा।
5. आयुष्मान भारत: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिल सकता है फायदा
सरकार आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इसमें शामिल कर सकती है। फिलहाल यह सुविधा 70 साल से ऊपर के लोगों को मिल रही है। इसके साथ ही, ₹5 लाख के मुफ्त इलाज की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।
क्यों हो सकता है यह ऐलान
रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 साल से ऊपर के 82% बुजुर्गों के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है। गंभीर बीमारियों में इलाज का खर्च उनकी बचत खत्म कर देता है। करोड़ों बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा और बड़े ऑपरेशन के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
युवराज सिंह ने कहा सम्मान न मिलने की वजह से क्रिकेट से लिया था सन्यास
आर्थिक सर्वेक्षण 2026 रिपोर्ट: 40% गिग कर्मी महीने में 15 हजार से भी कम कमा रहे
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/images-27-2026-01-30-11-41-04.jpg)