ट्रम्प सरकार की बड़ी योजना: जन्म लेते ही बच्चों को मिलेगा ₹92 हजार का सेविंग फंड
अमेरिका में जन्मे बच्चों को सरकार की तरफ से 1,000 डॉलर (करीब ₹92 हजार) दिए जाएंगे। यह रकम बच्चों के नाम पर खोले जाने वाले एक सेविंग अकाउंट में जमा की जाएगी। इस योजना को पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरू की थी और अब इसे अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों का समर्थन भी मिलने लगा है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/30/unnamed-2026-01-30t083014408_1769742023-820706.png)
इस योजना कम ‘ट्रम्प अकाउंट’ दिया गया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह एक टैक्स-फ्री सेविंग अकाउंट रहेगा, जिसमें सरकार बच्चों के भविष्य के लिए शुरुआती निवेश करेगी।
शेयर बाजार में होगा निवेश, समय के साथ बढ़ेगी रकम
ट्रम्प अकाउंट में जमा किए गए रकमों को शेयर बाजार में निवेश किया जाएगा, जिससे यह समय के साथ बढ़ सके। इस योजना का लाभ उन सभी बच्चों को मिलेगा, जिनका जन्म 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के बीच अमेरिका में होगा।
योजना का उद्देश्य बच्चों को जन्म से ही आर्थिक शुरुआत देना है, ताकि वे 18 साल की उम्र में पढ़ाई, बिजनेस शुरू करने, घर खरीदने या अन्य जरूरतों के लिए इस फंड का इस्तेमाल कर सकें।
बैंक और टेक कंपनियां भी योजना में हुईं शामिल
कई बड़ी कंपनियां भी इस योजना में आगे आ रही हैं। बैंक ऑफ अमेरिका और जेपी मॉर्गन चेस ने यह ऐलान किया है कि वे अपने कर्मचारियों के बच्चों के ट्रम्प अकाउंट में सरकार की तरह 1,000 डॉलर की बराबर राशि जमा करेंगे।
इसके साथ ही इंटेल, वीजा, चार्ल्स श्वाब, ब्लैकरॉक, BNY और चार्टर कम्युनिकेशंस जैसी कंपनियां भी इस पहल का समर्थन कर रही हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/30/unnamed-2026-01-30t083308643_1769742204-567803.png)
ट्रम्प बोले- हर बच्चे को आर्थिक आजादी मिलेगी
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा,
“पिछली सरकारों ने अगली पीढ़ी को सिर्फ कर्ज दिया है, लेकिन हमारी सरकार हर बच्चे को असली संपत्ति और आर्थिक आजादी का मौका दे रही है।” उन्होंने नियोक्ताओं से अपील की कि वे अपने कर्मचारियों के बच्चों के ट्रम्प अकाउंट में योगदान करें।
योजना का फायदा किसे मिलेगा?
₹92 हजार की सरकारी राशि मात्र ट्रम्प प्रशासन के दौरान जन्मे बच्चों को दिया जाएगा। बच्चे के माता-पिता की इमिग्रेशन स्थिति कोई मायने नहीं रखती और कोई भी अभिभावक अकाउंट खोल सकता है।
बड़े बच्चों के लिए अकाउंट तो खोला जा सकता है, लेकिन उन्हें सरकार की ओर से 1,000 डॉलर की राशि नहीं मिलेगी।
समर्थकों का दावा- गरीब बच्चों को भी मिलेगा फायदा
योजना के समर्थकों का कहना है कि इससे ज्यादा लोग स्टॉक मार्केट से जुड़ेंगे और गरीब परिवारों में जन्मे बच्चों को भी अमेरिका की संपत्ति का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। निवेशक ब्रैड गर्स्टनर ने कहा,
“सोशलिज्म का जवाब पूंजीवाद है। यह योजना हर बच्चे को जन्म से ही कैपिटलिस्ट बना देती है।”
/swadeshjyoti/media/post_attachments/images/2026/01/29/article/image/trump-(79)-1769709499868_m-684102.webp)
आलोचकों की चिंता- अमीरों को ज्यादा फायदा
आलोचकों का कहना है कि यह योजना शुरुआती सालों में बच्चों की मदद नहीं करती, जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है। साथ ही ट्रम्प टैक्स बिल में फूड असिस्टेंस और मेडिकेड जैसी योजनाओं में कटौती की गई है।
उनका तर्क है कि अमीर परिवार ज्यादा निवेश कर पाएंगे और ज्यादा फायदा उठाएंगे, जबकि गरीब परिवार पीछे रह जाएंगे। अगर ₹92 हजार पर 7% सालाना रिटर्न माना जाए, तो 18 साल बाद यह रकम करीब ₹3.1 लाख हो सकती है।
कंपनियां सरकार के बराबर राशि देंगी
जेपी मॉर्गन चेस के CEO जेमी डाइमोन ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों को जल्दी बचत शुरू करने और अपने परिवार के भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद करेगा।
बैंक ऑफ अमेरिका ने भी पुष्टि की है कि वह योग्य कर्मचारियों के बच्चों के खातों में सरकार के बराबर राशि जमा करेगा।
18 साल पूरे होने पर निकाला जा सकेगा पैसा
ट्रम्प प्रशासन के मुताबिक, 4 जुलाई से परिवार ट्रम्प अकाउंट में पैसा जमा करना शुरू कर सकेंगे। सरकार की 1,000 डॉलर की राशि के अलावा, हर साल एक बच्चे के खाते में अधिकतम 5,000 डॉलर तक जमा किए जा सकेंगे।
आम बात है कि बच्चे के 18 साल पूरे होने से पहले इस खाते से पैसा नहीं निकाला जा सकेगा। यह रकम पढ़ाई, घर खरीदने, बिजनेस शुरू करने और अन्य जरूरी खर्चों में इस्तेमाल की जा सकेगी।
बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम, 300 नई ट्रेनों का ऐलान संभव
युवराज सिंह ने कहा सम्मान न मिलने की वजह से क्रिकेट से लिया था सन्यास
आर्थिक सर्वेक्षण 2026 रिपोर्ट: 40% गिग कर्मी महीने में 15 हजार से भी कम कमा रहे
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/unnamed-2026-01-30t083232227_1769742172-2026-01-30-12-54-21.png)