भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। जिम्बाब्वे के बुलवायो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन की पारी खेली।

 पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 253 रन का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करने थे। पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवर में 194 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 66 रन बनाए, जबकि भारत की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट लिए

बुलवायो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम 49.5 पर ऑल आउट होगई। भारत ने पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से सर्वाधिक रन वेदांत त्रिवेदी ने बनाए वहीं पाकिस्तान के तरफ से सर्वाधिक विकेट अब्दुल सुभान ने झटके।  

वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन बनाए 

वेदांत त्रिवेदी पाकिस्तानी स्पिनर मोमिन कमर की गेंद आउट हुए।

40.2 ओवर में वेदांत त्रिवेदी अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। मोमिन कमर की गेंद पर वेदांत ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन शॉट हवा में चला गया और मिडविकेट पर कैच पकड़ लिया गया।

प्लेयर ऑफ द मैच कनिष्क चौहान बने

भारत की जीत के हीरो कनिष्क चौहान रहे। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कनिष्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कनिष्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद बॉलिंग करते हुए उन्होंने 10 ओवर में एक मेडेन फेंकते हुए 30 रन दिए। उन्होंने विकेटकीपर हमजा जुहूर को 42 रन पर आउट किया।

वैभव और कप्तान आयुष सस्ते में लौटे 

भारत की शुरूआत धीमी रही, पहले 7वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट होगए। उनके स्थान पर वहीं उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान आयुश म्हात्रे को अगली दो गेंदो में 0 पर पवेलियन लौटना पड़ा।

vaibhav ayush

अखिर के ओवरों में रनों की गति बढ़ी

भारत 252 रन पर ऑलआउट 

49.5 ओवर में भारत की पारी 252 रन पर सिमट गई। अब्दुल सुभान की गेंद पर दीपेश देवेंद्रन रन आउट हो गए। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद पर दीपेश ने कट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ला नहीं लगा। यहां फील्डर हमजा जहूर ने गेंद उठाकर अब्दुल सुभान की ओर थ्रो किया और उन्होंने रन आउट कर दिया।

दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत चाहिए। हालांकि, अगर टीम इंडिया हारी और नतीजे का अंतर कम रहा तो भी पाकिस्तान बाहर हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

पाकिस्तान:

फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर, समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, अली हसन, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, और अली रजा।

team 11

एशिया कप फाइनल 191 रन से जीत चुका है पाकिस्तान 

अंडर-19 लेवल पर भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप के फाइनल में भिड़े थे। जहां पाकिस्तान ने 347 रन बनाकर भारत को 191 रन से हरा दिया। दोनों ग्रुप स्टेज में भी भिड़े थे। जहां भारत ने 90 रन से मुकाबला जीता था।

दोनों टीमों के बीच अंडर-19 लेवल पर ओवरऑल 29 मुकाबले खेले गए। 16 में भारत और 12 में पाकिस्तान को जीत मिली। एक मुकाबला टाई भी रहा। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने आखिरी सेमीफाइनल 2022 में खेला था। वहीं टीम इंडिया 2016 से लगातार 5 फाइनल खेल चुकी है। टीम ने इनमें 2 टाइटल भी जीते।

पाकिस्तान को बड़ी जीत चाहिए

ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड 8 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। भारत 6 अंक के साथ दूसरे और पाकिस्तान 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत का रन रेट 3.337 है। वहीं पाकिस्तान का रन रेट 1.484 है।

बजट 2026: क्या सस्ता, क्या महंगा, मोदी ने बजट को विकसित भारत की ऊंची उडा़न की नींव बताया, बजट को लेकर किसने क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी की चार जातियों के लिए केंद्रीय बजट-2026 में की गई घोषणाएं

10 साल की संगठनात्मक पकड़ के बाद बड़ा बदलाव: हितानंद शर्मा अब मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख

छोटा बजट भाषण, बड़ा राजनीतिक संदेश