वर्ष 2026-27 का केंद्रिय बजट 1 फरवरी को पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 9 वीं बार संसद में बजट पेश किया। इस बजट से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, किन-किन वस्तुओं के दाम बढ़े और क्या-क्या हुआ सस्ता। जानिए वो सब कुछ जो आपके काम का है। 

क्या-क्या हुआ सस्ता 

1. कैंसर की दवाइयां सस्ती: 17 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म

सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए बाहर से मंगवाई जाने वाली दवाओं और स्पेशल फूड पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे उन परिवारों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी जो इलाज के लिए महंगी विदेशी दवाओं पर निर्भर हैं।

2.माइक्रोवेव ओवन सस्ते: पुर्जों पर ड्यूटी घटी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कुछ अहम बदलाव किए हैं। अब माइक्रोवेव ओवन बनाने में इस्तेमाल होने वाले खास पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है। इससे आने वाले दिनों में माइक्रोवेव की कीमतों में कमी आ सकती है। सरकार का लक्ष्य है कि भारत कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया का हब बने।

3. EV बैटरी और सोलर पैनल सस्ते: इसे बनाने का कच्चा माल हुआ टैक्स फ्री

एनर्जी ट्रांजेक्शन को देखते हुए सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली मशीनों पर मिलने वाली टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया है। अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान पर भी ड्यूटी नहीं लगेगी। वहीं, सोलर ग्लास बनाने में इस्तेमाल होने वाले 'सोडियम एंटीमोनेट' पर भी ड्यूटी हटा दी गई है, जिससे देश में सोलर पैनल बनाना सस्ता होगा।

4. जूते, कपड़े सस्ते हो सकते हैं: एक्सपोर्ट बढ़ाने कच्चे माल पर छूट

एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए समुद्री उत्पाद, लेदर और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए घोषणाएं हुई हैं..

  • सी-फूड एक्सपोर्ट के लिए ड्यूटी फ्री इनपुट की लिमिट 1% से बढ़ाकर 3% हो गई है।
  • लेदर और सिंथेटिक जूतों के साथ अब 'शू अपर्स' के एक्सपोर्ट पर टैक्स छूट मिलेगी।

सस्ता क्यों होगा: जब कंपनियों को सामान बनाने के लिए कच्चा माल सस्ता मिलेगा, तो प्रॉडक्शन की लागत घटेगी। अगर कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती हैं, तो लेदर के जूते, स्पोर्ट्स शूज और सी-फूड की कीमतें घट सकती है या कम से कम दाम स्थिर रहेंगे।

5. विदेश घूमना सस्ता होगा: सरकार ने टैक्स घटाकर 2% किया

अब विदेश यात्रा के 'टूर पैकेज' बुक करना सस्ता हो जाएगा। पहले 10 लाख रुपए तक के खर्च पर 5% और उससे ज्यादा पर 20% टैक्स (TCS) लगता था। इसे अब घटाकर सीधा 2% कर दिया गया है। अब इसमें रकम की कोई लिमिट भी नहीं है।

6. एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस सस्ता: पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी हटी

नागरिक उड्डयन को बढ़ावा देने के लिए एयरक्राफ्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाले पुर्जों और कंपोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। डिफेंस सेक्टर में भी एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस और रिपेयरिंग (MRO) के लिए मंगवाए जाने वाले कच्चे माल पर अब टैक्स नहीं देना होगा। इससे देश में हवाई जहाज बनाने और उनकी मरम्मत करने की लागत कम होगी।

7. विदेशी सामान मंगाना सस्ता: पर्सनल यूज की चीजों पर टैक्स घटा

विदेश से अपने निजी इस्तेमाल के लिए सामान मंगवाने मंगाना सस्ता हो जाएगा। सरकार ने ऐसे सामान पर लगने वाले टैक्स को 20% से घटाकर 10% कर दिया है।

शराब महंगी 

  • शराब पर टैक्स दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है। इससे शराब की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
  • फ्यूचर ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस 0.15% किया गया है।

STT एक ऐसा टैक्स है जो आपके हर सौदे (खरीदने और बेचने) पर लगता है। टैक्स दरें बढ़ने का मतलब है कि अब आपको एक ही ट्रांजैक्शन के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

जीएसटी काउंसील की हाथों में महंगाई की बागदोर

आज आपकी थाली की सब्जी से लेकर आपके हाथ के स्मार्टफोन तक, ज्यादातर चीजों के दाम जीएसटी काउंसिल तय करती है, न कि वित्त मंत्री। 22 सितंबर 2025 से जीएसटी के चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया था।

अब केवल 5% और 18% के स्लैब में जीएसटीलगता है। जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था। इससे घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और एसी खरीदना भी सस्ता हो गया है।

बजट 2026 पर किसने क्या कहा.. 

प्रधानमंत्री ने बजट 2026 को विकसित भारत का रोडमैप बताया

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नही दी 

प्रधानमंत्री का बजट पर संबोधन 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15 प्रतिशत बढ़ा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में सीतारमण ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। 

पाकिस्तान के समर्थन की कीमत अब चुकानी पड़ रही है

प्रधानमंत्री मोदी की चार जातियों के लिए केंद्रीय बजट-2026 में की गई घोषणाएं

10 साल की संगठनात्मक पकड़ के बाद बड़ा बदलाव: हितानंद शर्मा अब मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख

सुनेत्रा पवार कौन हैं और कैसे बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री?