वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 9 वीं बार संसद में बजट पेश किया। वित्त मंत्री के 85 मिनट के भाषण में देश के विकास के लिए कई बड़े ऐलान हुआ। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही गई हैं। जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार जातियों( किसान, महिला, युवा और गरीब)  को केंद्रिय बजट 2026 से क्या मिला ।

किसानों के लिए घोषणाएँ

  • नारियल संवर्धन योजना & पुराने और बेकार नारियल पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे उत्पादन और उत्पादकता बढ़ेगी।
  • भारतीय काजू और कोको के लिए विशेष कार्यक्रम - कच्चे काजू, नारियल और कोको के उत्पादन व प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भरता, निर्यात बढ़ाने पर फोकस।
  • भारत विस्तार - किसानों के लिए बहुभाषी AI टूल, जो कृषि पोर्टल और ICAR की कृषि पद्धतियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा।
  • पशु-चिकित्सा क्षेत्र को बढ़ावा & पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी, निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा के लिए पूंजी सब्सिडी।
  • कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए MSME फंडिंग - TREDS के माध्यम से 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग।
  • बीजक (Inovice) छूट के लिए CGTMSE के जरिए ऋण गारंटी सहायता।

महिलाओं के लिए घोषणाएँ

  • देश के हर जिले में एक बालिका छात्रावास की स्थापना।
  • एसएचई (सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर) मार्क्स - महिलाओं द्वारा संचालित कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानें।
  • महिला उद्यमियों को वित्तीय और बाज़ार सहायता।
  • शिक्षा और उच्च शिक्षा में निवेश से लड़कियों के लिए अवसरों में वृद्धि।
  • आयुष सेक्टर, हेल्थकेयर और फार्मा में महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर।

युवाओं के लिए घोषणाएँ

  • उच्च शिक्षा में निवेश - नए संस्थान, विश्वविद्यालय टाउनशिप, टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर इंटरप्रेन्योर।
  •  खेलो इंडिया मिशन - खेल क्षेत्र में रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और करियर अवसर।
  • 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - इंफ्रास्ट्रक्चर से बड़े पैमाने पर नौकरियाँ।
  • सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 - हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और स्किल्ड वर्कफोर्स का विकास।
  • बायो-फार्मा शक्ति परियोजना - रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार।
  • “शिक्षा से रोजगार और उद्यम” पर उच्चस्तरीय स्थायी समिति का गठन।
  • मेडिकल टूरिज्म, पर्यटन, गाइड भर्ती (10,000 गाइड) - सर्विस सेक्टर में रोजगार।

गरीब और आम नागरिकों के लिए घोषणाएँ

  • 17 कैंसर दवाइयाँ सस्ती होंगी।7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयाँ सस्ती होंगी।
  • बायोगैस मिश्रित CNG सस्ती।
  • सोलर से जुड़ी चीजें सस्ती।
  • जूते, बैटरी, माइक्रोवेव ओवन सस्ते।
  • छोटे करदाताओं के लिए राहत
  • आयकर रिटर्न में गड़बड़ी पर अब सजा नहीं, केवल शुल्क।
  • इनकम छुपाने पर जेल नहीं, अतिरिक्त टैक्स।
  • कम या शून्य टीडीएस प्रमाणपत्र के लिए आसान ऑटोमैटिक प्रक्रिया।
  • मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के ब्याज पर टैक्स और टीडीएस खत्म।
  • स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए शराब, तंबाकू और स्क्रैप महंगे किए गए

पूर्वी राज्यों को सौगात

दुर्गापुर में परस्पर जुड़े नोड के साथ समर्पित पूर्वी तट औद्योगिक गलियारा
पूर्वोदय राज्यों में 5 पर्यटन स्थलों का निर्माण और 4,000 ई-बसों की व्यवस्था
अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट विकसित करने की नई योजना।

बजट को सेक्टरवाइज समझिए

1. इनकम टैक्स:

स्लैब में कोई बदलाव नहीं इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा फॉर्म रीडिजाइन किए गए हैं, ताकि आम आदमी असानी से भर सकें।

2. आयुर्वेद:

 भारत को ग्लोबल बायो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी इसके लिए 10,000 करोड़ रुपए के निवेश करने की बात कही गई है। 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे। आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनेगी। भारत को ग्लोबल लेवल पर बायोफार्मा प्रोडक्ट के उत्पादन का हब बनाया जाएगा। अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार होंगे

3. चिकत्सा:

17 दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटेगी: इलाज सस्ता होगा सरकार ने कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। ये एडवांस कैंसर की इंपोर्ट होने वाली दवाएं हैं। कस्टम ड्यूटी हटने से ये सस्ती हो जाएंगी।

4. रेल-जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सेक्टर:

 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शहरों के बीच विकास सेतु बनेंगे। मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी में ये कॉरिडोर बनाए जाएंगे। अगले 5 सालों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनेंगे। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। समुद्री विमान VGF योजना की शुरुआत की जाएगी।

5. शिक्षा क्षेत्र:

हर जिले में गर्ल हॉस्टल की सौगात: केंद्रीय बजट 2026–27 में गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। हर जिले में गर्ल हॉस्टल बनाए जाएंगे। देश में 700 जिले हैं।

6. हैंडलूम कारीगरों की मदद:

 नेशनल फाइबर स्कीम बनेगी नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद देने की तैयारी है। मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। मैन मेड फाइबर का उत्पादन बढ़ेगा। एडवांस्ड फाइबर के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेड का सिस्टम तैयार किया जाएगा। खादी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

10 साल की संगठनात्मक पकड़ के बाद बड़ा बदलाव: हितानंद शर्मा अब मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख

सुनेत्रा पवार कौन हैं और कैसे बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री?

सुनेत्रा पवार कौन हैं और कैसे बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री?

रेलवे के खर्च में क्रांतिकारी कमी आएगी: भारत की पहली एलएनजी-डीजल ट्रेन अहमदाबाद से शुरू