टी20 विश्वकप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्वविजेता का खिताब बचाने उतरेगी। 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नेतृ्त्व में विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। यह भारत का दूसरा टी20 विश्वकप था। अब टीम इंडिया घर पर खिताब बचाने और लगातार दूसरी बार जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने मजबूत स्क्वॉड चुनी है। बैटिंग के साथ ही बॉलिंग में भी जबरदस्त खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में किसने लिए सर्वाधिक विकेट

1.अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से सर्वाधिक टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड रखते हैं। बाएं हाथ के इस पेसर के नाम 76 टी20 इंटरनेशनल मैच में 118 विकेट हैं। उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था और तब से इस फॉर्मेट में भारत के अहम गेंदबाज बन गए। 

2 .जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। उनके नाम105 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने ये विकेट 87 मैच में लिए हैं।

3.हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या 129 मैच में105 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के ये तीन गेंदबाज ही टी20 इंटरनेशनल में 100 से ऊपर विकेट ले सके हैं।

4. कुलदीप यादव 

कुलदीप यादव विकेटों के शतक के करीब

कुलदीप यादव के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 53 मैच में 94 विकेट हैं। वे टी20 विश्वकप 2026 में खेलने जा रही टीम इंडिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। अक्षर पटेल 87 मैच में 86 विकेट लेकर कुलदीप के बाद आते हैं। वरुण चक्रवर्ती के नाम इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल स्टेज पर 36 मैच में 59 विकेट हैं। वे 2021 के बाद अपना दूसरा टी20 विश्वकप खेलने जा रहे हैं। सुंदर ने 2017 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन पहली बार टी20 विश्वकप खेलेंगे। वे अभी तक 58 मैच में 51 शिकार कर चुके हैं। 

मेलबर्न में महात्मा गांधी की मूर्ति चोरी, काटकर ले गए चोर

युमनाम खेमचंद बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री

भारत के हितों के साथ समझौता नहीं, ट्रेड डील में कृषि और डेयरी दोनों सेक्टर्स को संभाला - पीयूष गोयल

स्वदेश ज्योति विशेष: भारत -टैरिफ घटा, भारत-अमेरिका की ट्रेड डील समझौते पर बनी सहमती, जानिए क्या हैं इस डील के मायने