भारत और अमेरिका की बीच ट्रेड डील को लेकर पिछले 1 साल से चर्चा चल रही थी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सोमवार की रात अपने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है, जिससे हमें द्विपक्षीय व्यापार में सबसे अधिक लाभ होता है। जानिए ट्रेड डील से क्या होंगे लाभ -
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/03/trump-modi-2026-02-03-16-55-32.jpg)
फरवरी 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार लगभग 212.3 बिलियन डॉलर ( 2024 के अंकड़ो के मुताबिक हैं। अमेरिका वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसमें भारत के लिए व्यापार अधिशेष (Trade Surplus) की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक इस व्यापार को $500 बिलियन तक पहुँचाना है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2025/03/11/11738145808_1741688485-626859.jpg)
डील का असर :-
1. कम टैरिफ से भारत का सामान अमेरिका में सस्ता होगा, भारत का निर्यात बढ़ेगा
अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है, जिसमें रूस से तेल आयात करने को लेकर पूरा 25% टैरिफ हटा दिया गया इसके अलावा जो अन्य 25% रेसिप्रोकल टैरिफ( जैसे को तैसा) लगाया गया था जिसमें 7% की कटौती की गई है। अब भारत पर केवल 18% टैरिफ देना है।
2. अमेरिका को बढ़ेगा चावल का निर्यात
3. विदेशी निवेश फिर लौटेंगे
इस डील से एक्सपोर्टर्स के साथ-साथ शेयर बाजार के निवेशकों में भी उत्साह का माहौल है। विदेशी निवेशकों के एक बार फिर भारतीय बाजार का रुख करने की उम्मीद है। पिछले साल उन्होंने भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों ने भारी बिकवाली की। अब फिर से भारत में निवेश बढेगा।
4. शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
ट्रेड डील की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार तूफानी शुरुआत की थी और Sensex-Nifty की क्लोजिंग भी शानदार रही। हालांकि, दोनों इंडेक्स की शुरुआती रफ्तार कुछ धीमी जरूर पड़ी, फिर भी BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2072.67 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ, तो वहीं NSE का निफ्टी 639 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।
डील से किन शेयरों को होगा फायदा
5. रूस से तेल की खरीदी में आएगी कमी
भारत क्या आयात-निर्यात करता है अमेरिका को
भारत मुख्य रूप से अमेरिका को पैक की गई दवाएं ($10.6B), टेलीफोन ($8.2B), और हीरे ($5.95B) निर्यात करता है, जबकि अमेरिका से कच्चे पेट्रोलियम ($4.52B), कोयला ($3.59B), और गैस टर्बाइन ($2.41B) आयात करता है।
- सबसे बड़ा भागीदार: अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बना हुआ है।
- नई डील (फरवरी 2026): अमेरिकी टैरिफ में 50% से 18% तक की कटौती की गई है।
- फायदा: इस समझौते से गारमेंट, लेदर और फुटवियर जैसे सेक्टर को बड़ा फायदा होगा।
- कृषि व्यापार: 2024 में, भारत के साथ अमेरिका का कृषि व्यापार घाटा 1.3 अरब डॉलर रहा था
डील तय, औपचारिकता बाकी
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV से बातचीत में भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा- कुछ तकनीकी कागजों पर अगले कुछ दिनों में दस्तखत होंगे, लेकिन डील लगभग तय है।
समझौता मोदी-ट्रंप की मजबूत दोस्ती का नतीजा - अमेरिकी राजदूत
सर्जियो गोर ने कहा- यह टैरिफ समझौता प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कई सालों से चली आ रही मजबूत दोस्ती का नतीजा है। ट्रंप और मोदी की दोस्ती इस डील को पूरा करने में सबसे बड़ी वजह बनी। गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्तों में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। इस व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के रिश्तों का अगला दौर शुरू होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर डील की जानकारी साझा की
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यावाद कहा
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
When two large economies and the…
अमेरिका के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी ने डील को बताया अमेरिका की ऐतिहासिक जीत
डील को लेकर जानकारी देते हुए अमेरिका के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई ने सोशल मी़डिया पर पोस्ट कर कहा-
“प्रमुख समझौताकर्ता ने एक अरब से अधिक आबादी वाले, तेजी से विकसित हो रही और दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक के साथ व्यापार समझौता कर लिया है।
अमेरिकी श्रमिकों, किसानों और उद्योगों के लिए यह एक और ऐतिहासिक जीत है।”
The Dealmaker in Chief has secured a trade deal with a fast-growing, top five global economy that's home to over one billion people.
— Kush Desai (@KushDesai47) February 2, 2026
Another historic victory for American workers, farmers, and industries. https://t.co/t8JBfroh5p
अब भारत सबसे कम टैरिफ देने वाले देशों की सूची में
यह टैरिफ दूसरे देशों की तुलना में बहुत कम है। पहले भारत पर काफी ज्यादा टैरिफ लगता था, लेकिन अब भारत उन देशों में आ गया है जिन पर कम टैरिफ है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/03/2_1770104519-204212.jpg)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी सहमति, ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया
केंद्रीय बजट-2026 पर भोपाल में पत्रकार वार्ता: विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट
हाई-प्रोटीन शाकाहारी भोजन, बिना मांस रोज 100 ग्राम प्रोटीन कैसे पूरा करें
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/03/india-us-trade-deal-2026-02-03-18-00-22.jpg)