दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अमेरिका से ट्रेड डील पर जानकारी देते हुए मीडिया को ब्रीफ किया। गोयल ने कहा कि इस डील से किसी के हितों से समझौता नहीं किया गया है। गोयल ने कहा- “प्रधानमंत्री जी ने हमेशा कृषी और डेयरी, इन दोनों सेक्टर्स को संभाला है, उनके हितों को संभाला है और इस क्षेत्र में लोगों को उज्ज्वल भविष्य मिले, उसके लिए लगातार काम किया है” अगे उन्हेंने कहा दोनों देश इस डील पर जल्द ही इस पर साझा बयान जारी करेंगे। यह एक ऐसी डील है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा।
प्रत्येक भारतीय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहा- गोयल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "...आज देश भर में प्रत्येक भारतीय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहा है कि उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छा व्यापार समझौता किया है, जिसका देशवासी कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय हित और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल रात एक ऐसे व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया है जो एक मजबूत भारत के भविष्य को सुदृढ़ करेगा।"
#WATCH | Delhi: On the India-US trade agreement, Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "...Today every Indian across the country is thanking Prime Minister Narendra Modi that he has made a very good trade deal with the United States of America, which the… pic.twitter.com/ji5DHgRQWN
— ANI (@ANI) February 3, 2026
पीयूष गोयल ने कहा- हमने पूरे देश से रिपोर्ट्स देखी हैं। बड़े पैमाने पर उत्साह है। भारत के एक्सपोर्ट से जुड़े सभी लोग, भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोग, जो लोग भारत में मॉडर्न टेक्नोलॉजी लाना चाहते हैं या ग्लोबल सप्लाई चेन और ग्लोबल वैल्यू चेन का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो लोग ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाना चाहते हैं, और जो लोग अलग-अलग सेक्टर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। खासकर ऐसे सेक्टर जिनमें ज्यादा मेहनत लगती है और जो लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। सभी इससे उत्साहित हैं।
अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया
भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को बिजनेस डील का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था। ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है।
पीयूष गोयल बोले- भारत के जो सेंसिटिव सेक्टर्स हैं, उनको संरक्षित किया गया है।
माननीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी ने हमेशा agriculture और dairy, इन दोनों सेक्टर्स को संभाला है, उनके हितों को संभाला है और इस क्षेत्र में लोगों को उज्ज्वल भविष्य मिले, उसके लिए लगातार काम किया है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 3, 2026
कभी उनके हितों के साथ समझौता माननीय प्रधानमंत्री जी ने नहीं होने दिया। मुझे… pic.twitter.com/8XxhbuSk4Q
एनडीए संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दीं
ऐतिहासिक #IndiaUSTradeDeal पर आज NDA संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को बधाई दी। यह समझौता हर एक भारतीय के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) February 3, 2026
हमारी अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाली यह डील न केवल रोजगार को बढ़ावा देगी, बल्कि 2047 तक हर क्षेत्र… pic.twitter.com/K8Y6vMGxCa
केंद्रीय बजट-2026 पर भोपाल में पत्रकार वार्ता: विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी सहमति, ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/03/piyush-goyal-press-brief-2026-02-03-19-10-00.jpg)