ICC T-20 world Cup: टी-20 विश्वकप का 8वां सुपर-8 मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- हम बैटिंग करना चाहते थे।

टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 

भारत ने टी-20 विश्वकप के 8वें सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 257 रन का लक्ष्य दिया है। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना डाले। यह टी-20 विश्वकप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सर्वधिक स्कोर 260 रन का है, जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था।

भारत ने अभिषेक शर्मा के 55, हार्दिक पंड्या के नाबाद 50 और तिलक वर्मा के नाबाद 44 रन के सहारे 256 रन का स्कोर बनाया।

यह टीम इंडिया का टी-20 विश्वकप में सबसे बड़ा स्कोर भी है। पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था। जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बना था। डरबन में खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। जिम्बाब्वे के 4 गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

अभिषेक शर्मा 30 गेंद का अर्धशतक 

भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा 30 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें तिनोतेंदा मपोसा ने कप्तान सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया।

Image

सूर्या ने दी स्कोर बोर्ड को गति 

ईशान किशन 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सिकंदर रजा ने रिचर्ड नगारवा के हाथों कैच कराया। रजा ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने रायन बर्ल के हाथों कैच कराया।

Image

रिंकू- सुंदर को आराम, सैमसन-अक्षर की वापसी

भारतीय टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हो रही है। जबकि रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है।

Image

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते। सिर्फ 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए।

इससे पहले दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही बार 2022 में भिड़ी थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी के दम पर भारत ने मुकाबला जीत लिया था। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

परिधान, पहचान से मजबूत होती भारतीय ‘सॉफ्ट पावर’ - सुदेश गौड़

धन शोधन मामला: अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ का बैंक कर्ज; 3,716 करोड़ का बंगला 'अबोड' कुर्क

कौन सी रोटी किस बीमारी में फायदेमंद? जानें 8 खास विकल्प

बार-बार पेट फूलना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज