मुंबई: वित्त शोधन मामले में रिलायंस समूह के पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी अनिल अंबानी की वित्त धोखाधडी के मामले में जांच कर रही है। 26 फरवरी को अंबानी सुबह 11 बजे ईडी के कार्यालय में प्रस्तुत हुए जहां उनसे विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन व वित्त धोखाधड़ी के आरोप में सवाल पूछे गए।
रिलायंस टेलीकॉम कंपनी के लिए धन शोधन के मामले में अनिल अंबानी दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश हुए। इससे पहले अगस्त 2025 में उनसे पूछताछ हुई थी।
40 हजार करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं अनिल की कंपनीयों पर
आरोप है कि अनिल की कंपनी ने बैंकों से लोन लेकर डायवर्सन किया। रिलायंस टेलीकॉम और उनकी अन्य कंपनीयों ने देशी व विदेशी बैंकों से भारी भरकम लोन लिए ईडी के मुताबिक अब तक 40 हजार 185 करोड़ रुपये बकाया है।
अनिल अंबानी का घर ‘एबोड’ भी कुर्क
मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित अनिल अंबानी के घर ‘एबोड’ को आस्थाई रुप से कुर्क किया गया है, यह कदम बैंकों से लिए गए कर्ज में हेराफेरी और धन शोधन से जुड़ी जांच के कारण लिया गया है। अंबानी के इस 17 मंजिला घर की कीमत 3,716 करोड़ रुपए बताई गई है।यह भारत के सबसे महंगें घरो में से एक है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/sites/visualstory/stories/2023_01/story_19651/assets/4-786951.jpeg?time=1674716892)
निल अंबानी के इस 17 मंजिला घर में हेलीपैड, जिम, स्विमिंग पूल और एक बड़ा लाउंज है। यह भारत के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है।
क्या मुकेश अंबानी का इस केस से कोई संबंध है?
नहीं। अनिल अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं, लेकिन दोनों का बिजनेस साम्राज्य 20 साल पहले अलग हो चुका है। यह केस पूरी तरह से अनिल अंबानी के ग्रुप और उनकी कंपनियों के मैनेजमेंट से जुड़ा है। मुकेश अंबानी इसमें शामिल नहीं है।
अब तक कितनी कुर्की हुई
धन शोधन मामले में अनिल अंबानी की अब तक कुल संपत्तियों की वैल्यू लगभग 15,700 करोड़ तक पहुंच गई है। ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह कार्रवाई कर रही है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/23b33d4f-45a.jpg)
Anil ambani ED: ईडी की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए करीब 3,000 करोड़ रुपये के कर्ज को एक सुनियोजित तरीके से डायवर्ट किया गया. जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या धनराशि को शेल कंपनियों के जरिए घुमाकर (राउंड ट्रिपिंग) वापस लाया गया
कौन सी रोटी किस बीमारी में फायदेमंद? जानें 8 खास विकल्प
बार-बार पेट फूलना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
‘एक्यूज्ड’ पर कोंकणा सेन शर्मा का बयान: अनकही कहानियों को सामने लाना समाज के लिए जरूरी
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/26/anil-ambani-house-attached-2026-02-26-17-36-32.jpg)