ICC t-20 world cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। जीत के बाद देर रात भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कोच गौतम गंभीर, और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद में हनुमान जी के मंदिर में प्रभु के दर्शन करने पहुंचे।   

इस दौरान कप्तान सूर्या विश्वकप ट्रॉफी अपने साथ लिए हुए थे, सभी ने मिलकर पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लेकर सभी खिलाड़ी रवाना हुए।   

देश भर से टीम को मिल रही बधाईयां

celebration: भारत की जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा-

"अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाइयां। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।

कोच साहब (गौतम गंभीर) आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।"

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले-

जीत कठिन परिश्रम से मिलती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।”

अहमदाबाद में अद्भुत जीत- कोहली

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से जुड़ी 2 ही पोस्ट शेयर की। एक 27 फरवरी को, जब रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। तब कोहली ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि दी थी। कोहली की दूसरी पोस्ट भारत के चैंपियन बनने के बाद आई।

विराट बोले, "चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल सिचुएशन में भी टीम इंडिया ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और लगातार दूसरा टी-20 टाइटल जीता। प्लेयर्स और मैनेजमेंट को इस जीत पर बधाइयां। जय हिंद।

ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम 

Image

सूर्या ने किया ट्रोफी के साथ फोटो शूट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत पर खास ड्रोन शो

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो वायरल

फाइलन मैच के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री एक अलग ही अंदाज में नजर आए शाह भारत की जीत पर जम कर तालीयां बजाते और खुशी से झुमते हुए दिखे लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। 

सुबह उठकर पानी पीना कितना असरदार? जानिए एक्सपर्ट्स से इसके पीछे का साइंस।

चेहरे पर शैंपू लगाना कितना सही? जानिए फायदे और नुकसान

ईरान युद्धः ईरान के अली खामेनेई के बेटे होंगे नए सुप्रीम लीडर, सरकार ने कहा 67 हजार भारतीयों को वापस लाया गया

भारत ने बीते साल रोके 4.7 करोड़ साइबर हमलेः देश हर दिन करीब 1.3 लाख वेब आधारित खतरों का करता है सामना