खामेनेई के बेटे मोजतबा, ईरान के नए सुप्रीम लीडर
तेल अवीव/तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया गया है, कुछ रिपोर्ट के मुताबिक वे इजराइल के हमले में घायल हो गए हैं। इजराइल मीडिया के मुताबिक, वे मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/etvbharat/prod-images/09-03-2026/1200-675-26202669-thumbnail-16x9-mojtaba-255382.jpg)
पत्नी, बेटी, और पिता की हो चुकी मौत
ईरान के नए सुप्रीम लीडर के परिवार की अमेरिका व इजराइल हमलों में 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता की मौत हो गई थी। जंग शुरू होने के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत सुप्रीम लीडर चुनने पर खोज कर मारने की धमकी दी थी। इजराइल ने कहा था कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खोज कर मारेंगे।
इजराइल ने ईरानी सेना ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की
iran us israel war: इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने ईरान में कई जगहों पर हवाई हमले किए। सेना के मुताबिक, इन हमलों में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस्फहान में आईआरजीसी का पुलिस मुख्यालय और एक कमांड सेंटर भी हमले में शामिल बताया गया है। इस कमांड सेंटर का इस्तेमाल ईरानी सेना की बसीज फोर्स करती है। इजराइली सेना का यह भी कहना है कि हमले में रॉकेट इंजन बनाने वाली फैक्ट्री और लंबी दूरी की मिसाइलों के लॉन्च साइट को भी निशाना बनाया गया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/vns_admin/postimages/20260308175117_jets-637989.jpg)
मिडिल ईस्ट से भारत के 67 हजार नागरिक वापस लौटे: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत चाहता है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष जल्द खत्म हो और सभी देश फिर से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटें। उन्होंने सोमवार को संसद के राज्यसभा में इस मुद्दे पर बयान दिया।

राज्यसभा में दी जानकारी
जयशंकर ने कहा कि इस समय उस इलाके में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत वहां की सरकारों के साथ संपर्क में है और हालात पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री से भी बात की है, हालांकि इस समय वहां के टॉप लीडरशिप से सीधे बात करना मुश्किल है।
जयशंकर ने कहा कि मिडिल ईस्ट से 67,000 नागरिक वापस आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष बढऩे की वजह से तेल और एनर्जी की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार कोशिश कर रही है कि भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी होती रहें और लोगों पर ज्यादा असर न पड़े। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और राष्ट्रीय हित सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक सुरेंद्रनाथ दुबे का निधन
आधी रात को नींद खुल जाती है? जानें जल्दी दोबारा सोने के आसान उपाय.
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/israel-us-iran-war-update-2026-03-09-16-07-38.jpg)