लाइफ स्टाइल- हम हमेशा से यह सुनते आए हैं कि सुबह उठकर पानी पीने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आदत साइलेंट हीलर की तरह काम करती है। इंग्लैंड की लॉफबरो यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर पानी पीने से दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार आता है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/sites/visualstory/wp/2025/05/imageITG-1747292316878-905479.png?size=*:900)
जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टस
आइए इसके पीछे की साइंस को समझते हैं। एक्सपर्ट डॉक्टर रोहित शर्मा के अनुसार रात में सोते समय हमारा शरीर रिकवरी करता है, जिससे शरीर के अंग और मेटाबॉलिज्म धीमे हो जाते हैं। ऐसे में सुबह पानी पीने से शरीर को संकेत मिल जाता है और वह इस मोड से बाहर आ जाता है। इससे शरीर में कुछ सकारात्मक बदलाव आते हैं, जैसे—
- मूड संतुलित रहना
- फोकस करने में आसानी
- बेहतर याददाश्त
- सोचने और फैसला लेने की क्षमता में सुधार
इतना ही नहीं, रोज सुबह पानी पीने से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/sites/visualstory/wp/2025/06/imageITG-1750229184055-822720.png?size=*:900)
किडनी और दिल से जुड़ी समस्याओं के मरीजों के लिए फायदेमंद
अगर बात करें मेंटल हेल्थ की, तो इसका डिहाइड्रेशन से सीधा संबंध है। डिहाइड्रेशन के कारण थकान और फोकस की कमी हो सकती है। ऐसे में सुबह पानी पीने से एकाग्रता बढ़ती है, क्योंकि इससे स्ट्रेस हार्मोन संतुलित रहते हैं।
health and wellness: सुबह पानी पीने की आदत खासतौर पर उन लोगों को डालनी चाहिए जिन्हें किडनी, दिल से जुड़ी समस्याएं या गैस्ट्रिक समस्याएं हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार इस छोटी-सी आदत को हर किसी को अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।
चेहरे पर शैंपू लगाना कितना सही? जानिए फायदे और नुकसान
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/subha-pani-pina-2026-03-09-18-38-37.jpg)