life style: सोशल मीडिया पर चल रहे कई एक्सपेरिमेंट्स के बीच अब एक नया ट्रेंड सामने आया है, जहां लोग एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल मुंह धोने के लिए कर रहे हैं। आमतौर पर शैंपू का इस्तेमाल बाल धोने के लिए किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई लोग इस नए ट्रेंडी एक्सपेरिमेंट को आजमा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनकी त्वचा पर होने वाले एक्ने और डार्क स्पॉट्स कम हो जाते हैं।
चेहरे पर एंटी-डैंड्रफ शैंपू लगा रहे लोग
लल्लनटॉप में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर भावुक धीर बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए यह तरीका सही साबित हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह हर किसी पर काम करेगा। यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति की स्किन टाइप अलग होती है।
क्या यह तरीका सच में असरदार है?
यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए असरदार हो सकता है जिनके चेहरे पर फंगल इंफेक्शन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एंटी-डैंड्रफ शैंपू में एंटी-फंगल तत्व होते हैं, जो कभी-कभी इस समस्या में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें डीप क्लेंज़र भी होता है, जो त्वचा पर जमी परत या गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
लाइफ स्टाइलः आमतौर पर शैंपू का इस्तेमाल बाल धोने के लिए किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई लोग इस नए ट्रेंडी एक्सपेरिमेंट के चलते चेहरे पर भी लगा रहे हैं। ऐसा करने से उनकी त्वचा पर होने वाले एक्ने और डार्क स्पॉट्स कम हो जाते हैं।
- हालांकि, जितने फायदे हैं उतने ही इसके नुकसान भी हो सकते हैं। क्योंकि हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए इस एक्सपेरिमेंट से जुड़े कुछ संभावित नुकसान भी हैं—
- इनमें मौजूद सर्फेक्टेंट्स त्वचा का प्राकृतिक तेल खींच लेते हैं, जिससे चेहरा ज्यादा ड्राय और डल दिख सकता है।
यह त्वचा की प्रोटेक्टिव बैरियर लेयर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
health and wellness: इसलिए यह बहुत जरूरी है कि पहले अपनी समस्या को समझें और फिर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर ही ऐसे घरेलू उपाय अपनाएं। बिना सोचे-समझे किसी भी सोशल मीडिया हैक को आजमाना नुकसानदायक हो सकता है।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/gemini_generated_image_4kpce24kpce24kpc-2-2026-03-09-18-18-56.png)
शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक सुरेंद्रनाथ दुबे का निधन
आधी रात को नींद खुल जाती है? जानें जल्दी दोबारा सोने के आसान उपाय
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/apply-shampoo-on-face-is-good-or-bad-2026-03-09-17-56-59.jpg)