टी-20 विश्वकप का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भरत को 197 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते।
भारत को 197 का लक्ष्य मिला
रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए।
15 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। इससे पहले कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े।
Innings Break!#TeamIndia have been set a target of 196 🎯
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Chase on the other side 👉
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/YEhcmj2Anq
टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था
पिच रिपोर्ट
यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। क्लबहाउस छोर से, स्क्वायर बाउंड्री 64 और 65 मीटर की हैं, मैदान के आगे की ओर बाउंड्री लंबी हैं। यहाँ की आउटफील्ड भी सबसे तेज़ है। मैथ्यू हेडन का कहना है कि यहाँ हरी घास है, एक छोर दूसरे छोर से ज़्यादा सूखा है। यह छक्के लगाने के लिए अनुकूल है।
विश्वकप में दोनों टीमें पहली बार कोलकाता में भिड़ेंगी।
यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही है। सुपर-8 स्टेज में 1-1 जीत से दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। आज मुकाबला जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।
वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में कभी टी-20 विश्वकप मुकाबले में नहीं हारी है। 2016 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही टीम ने इंग्लैंड को फाइनल हराकर दूसरी बार टी-20 विश्वकप जीता था।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/image/upload/f_auto,t_ds_w_960,q_50/lsci/db/PICTURES/CMS/333400/333400-925341.jpg)
विश्वकप में भारत बनाम वेस्टइंडीज की स्थिति
icc t20 world cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा। भारतीय टीम ने 19 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिलीं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
हालांकि, टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ीं, 3 मैच विंडीज ने जीते और महज 1 में भारत को जीत मिली। दोनों टीमें 2016 के सेमीफाइनल में आखिरी बार भिड़ी थीं, तब वेस्टइंडीज ने 3 ही विकेट खोकर 193 रन का टारगेट हासिल कर लिया था।
भारत ने कोलकाता में अब तक ही एक वर्ल्ड कप मैच खेला और उसमें जीत हासिल की। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां 3 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की। टीम इसी वर्ल्ड कप में 2 बार कोलकाता में खेल चुकी है, जबकि टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहली बार यहां खेलेगी।
📍 Kolkata#TeamIndia turning up the heat ahead of a crucial contest 🔥#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/t6Hkh9rBZT
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
That big game feeling! 🔥
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
All the best #TeamIndia 🇮🇳
💻 https://t.co/hIL8VeeCtI
📱 Official BCCI App#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/dqjfIBPrc7
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the Super 8 contest against West Indies 🙌
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/ZjOouacjSa
मोहम्मद बाकर कालीबाफ की ट्रंप और नेतन्याहू को खुली चेतावनी : “लाल रेखा पार की, अब कीमत चुकानी होगी”
- Mar 01, 2026 21:35 IST
पावर प्ले में भारत ने 53 रन बनाए
भारत की वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरुआत तेज मगर जोखिम भरी रही, भारत ने पावर प्ले में अपने दो विकेट गांवा दिए हैं, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों 10-10 रन बना कर आउट हो गए हैं । अभी कप्तान सूर्या (4) और सैमसन 24 रन पर खेल रहे हैं।
- Mar 01, 2026 21:29 IST
भारत का दूसरा विकेट गिरा, अभिषेक के बाद ईशान भी 10 रन बनाकर आउट
5वें ओवर की तीसरी बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया।
- Mar 01, 2026 21:22 IST
अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अकील हुसैन ने अभिषेक शर्मा कैच आउट कराया। अकील ने बैक ऑफ लेंथ डिलिवरी डाली। अभिषेक ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उठ गई और हेटमायर ने कैच पकड़ लिया। इससे पहले इस ओवर में संजू सैमसन ने दो छक्के लगाए थे। इस ओवर में 17 रन बने।
- Mar 01, 2026 21:01 IST
इनिंग ब्रेक: भारत को 195 रन का टारगेट
Innings Break!#TeamIndia have been set a target of 196 🎯
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Chase on the other side 👉
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/YEhcmj2Anq - Mar 01, 2026 20:35 IST
वेस्टइंडीज का स्कोर 150 पार, पॉवेल-होल्डर नाबाद
17वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वरुण चक्रवर्ती की पहली सिंगल लेकर टीम का 150 रन बनाया। इस ओवर की तीसरी बॉल पर जेसन होल्डर ने छक्का मारा। इस ओवर से 14 रन आए।
- Mar 01, 2026 20:32 IST
अर्शदीप ने 16वें ओवर में 24 रन दिए
16वें ओवर में रोवमन पॉवेल ने अर्शदीप सिंह की बॉल पर वेस्ट इंडीज के स्कोर बोर्ड को जबरजस्त गति प्रदान की उन्होंने क्रॉस सीम पर मिडविकेट के ऊपर छक्का लगाया। उन्होंने 5वीं बॉल पर फ्लिक करके एक और छक्का लगाया। आखिरी बॉल पर चौका भी लगा। इस ओवर से 24 रन आए।
- Mar 01, 2026 20:24 IST
पंड्या की पहली बॉल पर विकेट, शेरफन रदरफोर्ड 14 रन पर चलता किया
15वें ओवर की पहली बॉल पर हार्दिक पंड्या ने शेरफन रदरफोर्ड (14 रन) को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।
ओवर की आखिरी बॉल पर जेसन होल्डर ने बॉलर के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। पंड्या ने इस ओवर में 6 रन ही खर्च किए।
- Mar 01, 2026 20:22 IST
बुमराह ने एक ओवर में दो विकेट झटके
12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरोन हेटमायर और रोस्टन चेज को पवेलियन भेजा। बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर हेटमायर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।
इसके बाद 5वीं गेंद पर भी रोस्टन चेज को सूर्या के हाथों कैच आउट कराया। 12 ओवर में वेस्टइंडीज ने 103 रन पर 3 विकेट गंवा दिया है।
- Mar 01, 2026 19:46 IST
वरुण ने दिलाई भारत को पहली सफलता, शाई होप 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे
वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई। शाई होप ने आक्रामक ड्राइव खेलते हुए फ्रंट फुट पर विकेट लिया। शाई होप को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
- Mar 01, 2026 19:38 IST
अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का कैच छोड़ा
5वें ओवर में वेस्टइंडीज के ओपनर रोस्टन चेज को जीवनदान मिला। जसप्रीत बुमराह की 5वीं बॉल पर अभिषेक शर्मा से रोस्टन चेज का कैच ड्रॉप हो गया। यहां चेज 14 रन पर खेल रहे थे।
- Mar 01, 2026 19:12 IST
अर्शदीप ने पहले ओवर में 3 रन दिए
वेस्टइंडीज की पारी के पहले ओवर से महज 3 रन दिए। उनके ओवर की दूसरी, तीसरी और आखिरी बॉल पर सिंगल आए। शाई होप और रोस्टन चेज अपना-अपना खाता खोल चुके हैं।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/01/untitled-design-42-2026-03-01-18-25-47.jpg)