मोदी ने कांग्रेस और डीएमके शासन पर साधा निशाना
जनता भ्रष्टाचार और अपराध के दौर में लौटना नहीं चाहेगी: प्रधानमंत्री
पुडुचेरी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुडुचेरी आना उनके लिए सम्मान की बात है और यह संतों, कवियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है। उन्होंने याद दिलाया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने इसी धरती से राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कांग्रेस और डीएमके पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों के दौरान राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याएं थीं। मोदी ने कहा कि पुडुचेरी को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए स्थिर और पारदर्शी शासन आवश्यक है और जनता भ्रष्टाचार व अपराध के दौर में लौटना नहीं चाहेगी।
Congress made Puducherry an ATM to serve only one family in Delhi. That is why Puducherry will never vote for Congress and its allies. pic.twitter.com/eSI6bVBh6j
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
BEST पुडुचेरी विजन पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने पिछले दौरे में उन्होंने "BEST पुडुचेरीं" का मंत्र दिया था जिसका अर्थ है बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में यह विजन धरातल पर उतर रहा है और केंद्र व केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के साझा प्रयासों से तेज विकास संभव हुआ है।
In the last five years, Puducherry has witnessed record development, in line with the vision of building BEST Puducherry. pic.twitter.com/RizOTQ8k73
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
इंफ्रास्ट्रक्चर को रिकॉर्ड बजट
मोदी ने कहा कि देशभर में उच्च गुणवत्ता के बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में 12 लाख करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित किए गए हैं। इससे पुडुचेरी में बेहतर सड़कें, पेयजल आपूर्ति, तटीय ढांचा, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुडुचेरी को कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत विशेष सहायता दी गई है, जो पहले केवल राज्यों के लिए उपलब्ध थी।
We want to make Puducherry a hub for medical tourism and holistic healthcare. pic.twitter.com/bJ01WlTKOf
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
शिक्षा और युवाओं को बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मजबूत युवा शक्ति ही देश की तरक्की की नींव है। एनआईटी कराईकल में नए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और आधुनिक अस्पताल सुविधाएं छात्रों को बेहतर तकनीकी शिक्षा देंगी। पुडुचेरी विश्वविद्यालय में भी आधारभूत ढांचे का विस्तार किया गया है।
In the last five years, Puducherry has witnessed record development, in line with the vision of building BEST Puducherry. pic.twitter.com/RizOTQ8k73
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
इलेक्ट्रिक बस और हरित मोबिलिटी
उन्होंने कहा कि दुनिया स्वच्छ और हरित परिवहन की ओर बढ़ रही है। पीएम ई-बस सेवा के तहत पुडुचेरी को इलेक्ट्रिक बसें मिल रही हैं, जो पर्यटन केंद्र होने के कारण प्रदूषण कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही, हाउसिंग परियोजनाएं कई परिवारों को स्थायित्व और सम्मानजनक जीवन देंगी।
मोहम्मद बाकर कालीबाफ की ट्रंप और नेतन्याहू को खुली चेतावनी : “लाल रेखा पार की, अब कीमत चुकानी होगी”
कीर स्टारमर का ईरान पर बयान : “हिंसा रोकें, बढ़ते संघर्ष को कूटनीति से हल करें”
Benjamin Netanyahu का वीडियो संदेश : “ईरान के अयातुल्ला शासन के खिलाफ संयुक्त अभियान जारी रहेगा”
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/25/modi-2025-12-25-15-27-09.jpg)