अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। ईरान भी इजराइल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई है।
खामनेई की मौत के बाद ईरान ने भी मिडल इस्ट के कई देशों पर हमले तेज कर दिए हैं, वहीं इजराइल और अमेरिका की मिसाइलें अभी भी ईरान के कई शहरों को निशाना बना रहें हैं।
ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अबू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। बेहरीन, साउदी, दुबई, ओमान, कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं। हालात नाजुक हैं, सभी देशों ने मिडिल ईस्ट में अपनी उड़ाने रद्द करदी हैं ईरान का एयर स्पेस भी युद्ध के बाद से ही बंद हैं।
इजराइली सेना ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को तबाह किया
इजराइली सेना इजराइल डेफेंस फोर्स ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।
‼️WATCH: For the first time since the start of Operation ‘Roaring Lion’, the IAF is striking targets belonging to the Iranian terror regime in the heart of Tehran.
— Israel Defense Forces (@IDF) March 1, 2026
Over the past day, the IAF conducted large-scale strikes to establish aerial superiority and pave the path to… pic.twitter.com/DN2MkGCfWc
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा-इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई मारा गया
"इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई की मृत्यु हो गई है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन सभी देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई ने मार डाला या प्रताड़ित किया..." - राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
"Khamenei, one of the most evil people in History, is dead. This is not only Justice for the people of Iran, but for all Great Americans, and those people from many Countries throughout the World, that have been killed or mutilated by Khamenei..." - President Donald J. Trump pic.twitter.com/oXZTFGg5pS
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026
खामनेई की मौत से नाराज पकिस्तानियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया
पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 लोगों की मौत की खबर है। कई युवक घायल भी हैं।
BREAKING:
— Globe Eye News (@GlobeEyeNews) March 1, 2026
US Consulate in Karachi, Pakistan, is now under attack by protesters. pic.twitter.com/rK6g5PZ3G0
पीवी सिंधु दुबई में फंसी
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु कहती हैं, “सभी को नमस्कार, मैं आप सभी को एक संक्षिप्त जानकारी देना चाहती थी और सबसे पहले उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझसे संपर्क किया और हमारा हालचाल पूछा। मैं बेंगलुरु से, ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थी, जहां मुझे अखिल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भाग लेना था। दुबई में हमारी फ्लाइट के उतरते ही, हमारे नियंत्रण से परे घटनाएं घटने लगीं और कुछ ही देर बाद हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया।
पिछले कुछ घंटे बेहद तनावपूर्ण रहे हैं। हमें ऊपर से विमानों के टकराने की आवाजें सुनाई दे रही थीं और कुछ घंटों बाद दुबई हवाई अड्डे पर जहां हम छिपे हुए थे, उसके बहुत करीब एक विस्फोट हुआ। इस तरह की घटना किसी को भी झकझोर देती है, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं। मेरे आस-पास सभी शांत रहे, एक-दूसरे का साथ दिया और इस बेहद भयावह स्थिति में सच्ची हिम्मत दिखाई।”
अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से होकर गुजरें
- Mar 01, 2026 17:22 IST
भारत में आज 350+ फ्लाइट कैंसिल
मिडिल-ईस्ट के बंद एयरस्पेस के चलते 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस की 350 उड़ानें रद्द की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार ट्रेक करते रहें। - Mar 01, 2026 17:21 IST
एशियन चैंपियंस लीग के फुटबॉल मैच टले
मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से एशियन चैंपियंस लीग (ACL) के कई फुटबॉल मैचों को स्थगित कर दिया गया है।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने यह फैसला खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
तनाव की वजह से उड़ानों में आ रही दिक्कतों और युद्ध जैसे हालात के चलते फिलहाल इन मैचों को आगे के लिए टाल दिया गया है। जल्द ही इन मैचों की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
- Mar 01, 2026 16:23 IST
अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े ताजा अपडेट्स:
- ईरान ने आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की। ईरान के राष्ट्रपति ने सर्वोच्च नेता की हत्या का बदला लेने का वादा किया।
- अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के नेतृत्व के करीब 40 प्रतिनिधियों की मौत- पेंटागन सूत्रों के हवाले से सीबीएस। रक्षा परिषद के सचिव की मौत की IRNA ने की पुष्टि। IRGC ने चेतावनी दी कि ईरान के इतिहास का “सबसे भीषण सैन्य अभियान” शुरू हो रहा है।
- मिडिल ईस्ट में 20 से अधिक अमेरिकी ठिकानों पर नए हमले किए गए, इजरायली सेना के जनरल स्टाफ और तेल अवीव में एक रक्षा परिसर पर भी हमला हुआ।
- america को तेहरान से जवाबी हमले की आशंका थी, लेकिन सोचा था कि यह "अधिक शक्तिशाली" होगा - ट्रंप का दावा है कि अब ईरान के साथ बातचीत करना आसान होगा।
- दुबई में नए धमाकों की खबरें। एयरोफ्लोट ने सभी उड़ानें रद्द कीं। रविवार सुबह ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोकने की कोशिश कर रहा है। तेल अवीव में कई धमाकों की सूचना है। ने कुवैत, उत्तरी इराक, सऊदी अरब और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में हमले का निशाना वहां स्थित CIA मुख्यालय था।
- बगदाद में अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ झड़पों की खबर।
- चीन की कंपनी मिज़ारविजन की तस्वीरों में कुवैत के एयर बेस पर ईरानी हमलों के परिणाम दिखे। ख़ामेनेई की मौत के बाद ईरान की एक मस्जिद पर शोक में झंडे झुकाए गए।
- Mar 01, 2026 15:42 IST
भारत में इज़राइल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन का बड़ा बयान
अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु पर, भारत में इज़राइल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने कहा, "यह केवल खामेनेई का मामला नहीं है। इस आतंकवादी शासन में रक्षा और राजनीतिक प्रतिष्ठान के 3 से 5 अन्य नेताओं की एक सूची है... उन्होंने अहमद वाहिदी को नामित किया.
वाहिदी एक आतंकवादी है जिसने पिछले 30 वर्षों में आतंकवादी हमलों का नेतृत्व किया है. वही व्यक्ति है जो IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) का नेतृत्व करने जा रहा है. यह इस तथ्य को पुष्ट करता है कि इस शासन को बदलना होगा, और इसकी उन क्षमताओं को समाप्त करना होगा जिनसे यह इज़राइल सहित क्षेत्र के लिए खतरा पैदा कर सकता है।"
इस संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के सामने आने वाली चुनौतियों पर वे उन्होंने कहा- "दुनिया इन घटनाओं के प्रति उदासीन नहीं रह सकती, लेकिन ये स्थितियाँ स्थायी नहीं हैं... जब यह शासन समाप्त हो जाएगा और इसकी जगह एक शांतिपूर्ण शासन स्थापित होगा, तो मुझे पूरा विश्वास है कि पश्चिम एशिया या मध्य पूर्व के लिए बेहतर दिन आएंगे।"
इजराइल-ईरान संघर्ष में भारत की भूमिका पर वे कहते हैं, "मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की इसमें कोई भूमिका नहीं है।"
/swadeshjyoti/media/post_attachments/public/news/national/tbksxr/article68324279.ece/alternates/LANDSCAPE_1200/Photo_3_-__H.E._Daniel_Carmon-759269.jpg)
- Mar 01, 2026 15:33 IST
ईरान युध्द पर महबूबा का बयान- नेतन्याहू को वॉर क्रिमिनल बताया।
pdp प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा ''ईरान की मौजूदा स्थिति पूरी दुनिया के लिए एक सबक है कि कैसे एक युद्ध अपराधी, नेतन्याहू ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमेरिका को अपनी कठपुतली बना लिया है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे, खासकर हमारे क्षेत्र के लिए... हमारा देश, जो एक उभरती हुई शक्ति है, इस मामले में हस्तक्षेप करके शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लेकिन केंद्र सरकार की हालिया एकतरफा नीति के कारण, हमारी कोई भूमिका नहीं है और हम कुछ भी नहीं कर सकते...
उन्होंने आगे कहा, "मीरवाइज उमर फारूक ने बंद का आह्वान किया था, और पीडीपी इसका पूरी तरह से समर्थन करती है... क्योंकि यह पूरे मुस्लिम समुदाय का सवाल है, और जम्मू-कश्मीर के लोगों का ईरान के साथ हमेशा से गहरा संबंध रहा है... हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि जो छात्र या अन्य लोग वहां फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द उनके घरों में वापस लाया जाए।"
#WATCH | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इजरायल-ईरान संघर्ष पर कहा, "मेरे पास इस समय शब्द नहीं है... ईरान में जिस तरह के हालात हैं, मुझे लगता है कि ये पूरी दुनिया के लिए सबक है कि किस तरह से 'वॉर क्रिमिनल' नेतन्याहू अमेरिका का इस्तेमाल कर रहे हैं, अपना मकसद… pic.twitter.com/2KBJkVmpVQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 15:32 IST
इंडिगो बोली- ग्राहकों को पूरा रिफंड मिलेगा
इंडिगो एयरलाइन ने X पोस्ट में लिखा- हम 28 फरवरी 2026 को या उससे पहले की गई बुकिंग के लिए मिडिल ईस्ट और दूसरे प्रभावित इंटरनेशनल सेक्टर्स से आने-जाने के लिए पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और छूट 7 मार्च 2026 तक बढ़ा रहे हैं। कस्टमर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पूरा रिफंड या रीशेड्यूल का ऑप्शन चुन सकते हैं।
- Mar 01, 2026 15:00 IST
अखिल भारतीय शिया मजलिस-ए-उलेमा-वा-ज़ाकिरीन ने कहा, खामनेई की मौत पर कहा- हम इस कृत्य की निंदा करते हैं
तेलंगाना: अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर अखिल भारतीय शिया मजलिस-ए-उलेमा-वा-ज़ाकिरीन के डॉ. निसार हुसैन हैदर आगा ने कहा, "...ईरान पर 30 से अधिक बम गिराए जाने के बाद हमें अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की सूचना मिली। हम इस कृत्य की निंदा करते हैं... इस हमले के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं..."
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On Ayatollah Ali Khamenei's death, All India Shia Majalis-E-Ulema-Wa- Zakireen, Dr Nisar Hussain Hyder Agha says, "... We came to know about the death of Ayatollah Ali Khamenei afetr attack on Iran dropping over 30 bombs. We condemn this act...… pic.twitter.com/8aevrGVaXK
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 14:56 IST
एमिरेट्स ने दुबई आने-जाने वाले सभी ऑपरेशन 2 मार्च तक बंद
कई रीजनल एयरस्पेस बंद होने की वजह से, एमिरेट्स ने दुबई आने-जाने वाले सभी ऑपरेशन सोमवार, 2 मार्च को UAE टाइम के हिसाब से 15ः 00 बजे तक कुछ समय के लिए रोक दिए हैं। हम हालात पर नज़र रख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं: एमिरेट्स
- Mar 01, 2026 14:54 IST
जम्मू के बठिंडी में महिलाएं-बच्चे सड़कों पर उतरे
जम्मू के बठिंडी इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया। सड़क पर कई महिलाएं और बच्चे रोते दिखे।
#WATCH | Women and children of the Shia Muslim community mourn the death of Iran's Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei, in the Bathindi area of Jammu pic.twitter.com/sMfREqiU6z
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 14:43 IST
मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण एयर इंडिया ने कई उड़ानें रद्द कर दीं।
मध्य पूर्व में बदलती स्थिति की गहन निगरानी और सावधानीपूर्वक आकलन के चलते, हमारे निर्धारित परिचालनों में और कटौती करना आवश्यक हो गया है, क्योंकि हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पहले से रद्द की गई उड़ानों के अलावा, 1 मार्च को निर्धारित निम्नलिखित सेवाएं भी रद्द की जाएंगी।
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) March 1, 2026
“Close monitoring and careful assessment of the evolving situation in the Middle East have necessitated further curtailment of our scheduled operations, with the safety and security of our customers and crew remaining our highest priority.
In addition to the… - Mar 01, 2026 14:40 IST
ईरान की इजराइल को धमकी कहा- ऐसे हमले करेंगे तुम दया की भीख मांगोगे
ईरान का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू "घिनौने अपराधी" हैं।
"हम उन पर ऐसे विनाशकारी प्रहार करेंगे कि तुम दया की भीख मांगोगे।"
- Mar 01, 2026 14:35 IST
भारत में भी शिया मुस्लिम समुदाय की महिलाओं खामनेई की मौत पर मार्च निकाला
बेंगलुरु, कर्नाटक: शिया मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया, जिनकी इजरायली और अमेरिकी हमलों में हत्या कर दी गई थी।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Women of the Shia Muslim community protest against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/80FIkFvDqo
— ANI (@ANI) March 1, 2026
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/01/iran-israel-war-2026-03-01-14-50-43.jpg)