"नौकरी तो जीवन यापन करने का साधन है। पर आत्मसम्मान से जीना है तो जीवन में कुछ ऐसा करिए जो देश के लिए मिसाल बने”

सत्येंद्र की यात्रा का विवरण

  • तैराकी प्रारंभ: 12 फरवरी 2026
  • न्यूज़ीलैंड समयानुसार सुबह 10:00 बजे
  • कुल समय: 9 घंटे 22 मिनट
  • कुल दूरी: लगभग 24 किलोमीटर
  • पानी का तापमान: लगभग 15 डिग्री सेल्सियस

satendra singh2

satendra singh3

कुक स्ट्रेट को जाने

कुक स्ट्रेट न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आइलैंड और साउथ आइलैंड के बीच स्थित है। यह समुद्री मार्ग अत्यंत ठंडे पानी, तेज़ धाराओं और चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। लगभग 30 किलोमीटर की यह दूरी विश्व की कठिनतम ओपन वॉटर तैराकियों में गिनी जाती है।

इस उपलब्धि पर सत्येंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “यह सफलता केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे भारत और विशेष रूप से मध्यप्रदेश की है। आपका प्रेम और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।”

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी हैं सत्येंद्र

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी इंटरनेशनल पैरा तैराक लोहिया इंग्लिश चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर हैं। वह मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह जीएसटी विभाग में पदस्थ हैं।

पद्मश्री से सम्मानित हैं सत्येंद्र सिह लोहिया 

पैरा तैराक सत्येन्द्र अपने दोनों पैर खराब होने के बावजूद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं । 24 जून 2018 को स्विमर सत्येन्द्र लोहिया ने लंदन में 36 किलोमीटर इंग्लिश चैनल को 12 घंटे 26 मिनट में पार किया। सत्येन्द्र ने यह सफलता अपने तीन दोस्तों के साथ हासिल की थी। उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा तैराक का खिताब भी हासिल किया है।

publive-image

भारत बंद का रहा मिला-जुला असर : कई राज्यों में प्रदर्शन, बाजार और सेवाएं प्रभावित

व्यापार समझौते से जुड़ा ताजा अमेरिकी तथ्य पत्र ‘साझा समझ’ के अनुरुप : विदेश मंत्रालय

टी20 विश्वकप INDvsNAM: नामीबिया ने टॉस जीता, भारत का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन 24 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट स्कोर 12 ओवर में 124-4

दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी का निधन