भारत ने टी-20 विश्वकप के 18वें मैच में नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। टीम ने 5 विकेट आखिरी 4 रन बनाने में गंवा दिए।

ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) और संजू सैमसन हार्दिक पंड्या (28 बॉल पर 52 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 23 रन और संजू सैमसन ने 22 रन बनाए।

नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके। बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज को एक-एक विकेट मिला

टी-20 विश्वकप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीत कर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आंमत्रण दिया था। भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा को बीमार होने की वजह से आराम दिया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। 

पिछली जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास शिखर पर

दिल्ली में एक और रोमांचक शाम के लिए माहौल तैयार है क्योंकि भारत 2026 टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले के लिए नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरने जा रहा है। भारत अमेरिका के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी शुरुआती जीत के बाद दिल्ली पहुंचा है। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी ने चार चांद लगा दिए, जो कि शानदार, रचनात्मक और संयमित बल्लेबाजी का नमूना थी। 29 रनों की इस जीत ने न केवल भारत के अभियान को गति दी बल्कि उसे एक विशिष्ट मुकाम पर भी पहुंचा दिया: 

टी20 विश्व कप में लगातार नौ जीत,

जो अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबी जीत का सिलसिला है और 2024 से जारी है।

अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका

अभिषेक शर्मा मैच से पहले बीमार होगए अब उनकी जहग ऑपनिंग के लिए संजू सैमसन को मौका दिया गया है। 

Image

राहुल की अर्धशतक 

Image

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ICC T20 World Cup

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।

Image

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलने को तैयार : बोले-मेरा लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना है।

भारत ने पहली बार मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स-154 की कमान संभाली

बांग्लादेश में आज मतदान, कुछ मतदान केंद्र पर बम विस्फोट

भोलेनाथ बरसाएंगे आशीर्वाद : महाशिवरात्रि व्रत, उपाय और कथा जान लें