नई दिल्ली। जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे ने इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरु करने जा रहा है। ट्रेन एक मार्च से शुरू होगी। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन की रेक को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच कर दिया गया है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन कटरा और श्रीनगर के बीच चलाई जा रही है।
ट्रेनों के परिचालन को विस्तार
उत्तर रेलवे के मुताबिक, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार जम्मू तक कर दिया है। विस्तार के बाद जम्मू से श्रीनगर तक की यात्रा में कुल चार घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। वंदे भारत ट्रेन औसतन 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलेगी।
फिलहाल जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में करीब आठ घंटे का समय लगता है। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी, बनिहाल और श्रीनगर के अलावा अब बजालता और रामनगर स्टेशनों पर भी रुकेगी।
ट्रेन सेवा के इस विस्तार के बाद अब यात्री जम्मू और श्रीनगर के बीच पांच घंटे से भी कम समय में सफर कर सकेंगे। यह समय सड़क मार्ग से होने वाली यात्रा की तुलना में काफी कम है। इस इलाके में सड़क से यात्रा करने वाले लोगों को अक्सर भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वंदे भारत सेवा एक भरोसेमंद और हर मौसम में चलने वाला विकल्प साबित होगी। जो सुरक्षा, आराम और समय की पाबंदी सुनिश्चित करेगी।
उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाओं से लैस
सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन आधुनिक यात्री सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाओं से लैस हैं। इससे यात्रा न सिर्फ तेज होगी, बल्कि ज्यादा सुविधाजनक भी बनेगी। इस विस्तार से स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा होने, पर्यटन को बढ़ावा मिलने, व्यापार को आसान बनाने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/11/Vande-Bharat-Sleeper-Train.jpg-556589.webp)
प्रधानमंत्री ने जून में किया था शुभारंभ
vande bharat kashmir: उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। इस परियोजना के लोकार्पण के बाद से ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की ओर से जम्मू को सीधे श्रीनगर से सेमी हाई स्पीड वंदे भारत सेवा के माध्यम से जोड़ने की लगातार मांग की जा रही थी।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/06/PM-Modi-flags-off-Katra-Srinagar-Vande-Bharat-Express-350864.jpg)
संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की मां का निधन, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा, जानिए ईरान में युद्ध के तनाव के बीच मोदी क्यों इजराइल जा रहे
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/24/shri-nagar-vande-bharat-2026-02-24-22-23-45.jpg)