भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी जनकदुलारी शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां मंगलवार को 90 वर्ष की उम्र में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हितानंद शर्मा की माताजी जनकदुलारी शर्मा के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर है। 

मंगलवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर अशोकनगर जिले के उनके पैतृक गांव मढ़ी महिदपुर लाया गया। यहां उनके घर से कुछ दूरी पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां हितानंद शर्मा और उनके भाइयों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा और संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शोकमय परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। गौरतलब है कि हितानंद शर्मा की मां जनकदुलारी शर्मा पिछले दो महीने से अस्वस्थ थीं। कुछ समय तक उनका इलाज गांव में ही चला था, जिस दौरान हितानंद शर्मा भी काफी समय तक गांव में रुके थे। इसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।  

गाबा टेस्ट का फैसला आज भी चर्चा में, स्टीव बकनर ने मानी चूक

प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा, जानिए ईरान में युद्ध के तनाव के बीच मोदी क्यों इजराइल जा रहे

केरल का नाम बदलकर केरलम् करने पर सियासी घमासान: शशि थरूर ने उठाया भाषाई सवाल, भाजपा ने बताया सांस्कृतिक पहचान का सम्मान

केरल का नाम बदलकर केरलम् करने पर सियासी घमासान: शशि थरूर ने उठाया भाषाई सवाल, भाजपा ने बताया सांस्कृतिक पहचान का सम्मान