नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी) के विशेष एपिसोड को देखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सामूहिक भावना को दर्शाने वाला एक प्रेरणादायक मंच है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से संवाद करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की गई है। देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के छात्र पहले ही संवाद में शामिल हो चुके हैं, जबकि नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर भी छात्रों से विशेष चर्चा की गई।
परीक्षा के मौसम से पहले आयोजित इस संवाद में प्रधानमंत्री ने एग्जाम वॉरियर्स के साथ बातचीत करते हुए तनावमुक्त परीक्षा, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और संतुलन बनाए रखने जैसे विषयों पर व्यावहारिक सुझाव साझा किए। उन्होंने छात्रों के उत्साह और खुलेपन की सराहना करते हुए इन अनुभवों को ताजगी भरा और प्रेरक बताया।
पहली बार अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों को जोड़ा
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे ‘परीक्षा पे चर्चा’ भी लौट आई है और सभी को यह विशेष एपिसोड अवश्य देखना चाहिए। इसके तहत प्रधानमंत्री छात्रों से जुड़कर परीक्षा से जुड़े तनाव, तैयारी और अन्य चिंताओं पर चर्चा करते हैं। इस वर्ष पहली बार अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों को एक साथ जोड़ा गया है। इससे पहले यह कार्यक्रम केवल नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता था। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया, ऑल इंडिया रेडियो और निजी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, मायगव, यूट्यूब, फेसबुक लाइव और स्वयंप्रभा चैनलों पर भी इसे देखा जा सकेगा।
2018 में हुई थी शुरुआत
साल 2018 में शुरू हुए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में अब तक करोड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले चुके हैं। पीपीसी 2026 के लिए अब तक 4.19 करोड़ से अधिक छात्रों, 24.84 लाख शिक्षकों और 6.15 लाख अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है। यह कार्यक्रम सरकार के ‘एग्जाम वॉरियर्स’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा के दबाव को कम करना है।
पीसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है प्रसारक जियोस्टार
कोल्ड्रफ सिरप से 25वीं मौत: चार महीने की जंग हार गया 4 साल का मासूम
टी20 विश्वकप 2026 खेलने जा रही भारतीय टीम में किसके नाम है सर्वाधिक विकेट, कौन है सबसे पीछे
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/03/pariksha-pe-charcha-2026-02-03-21-14-03.jpg)