शिल्पा और शमिता शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, शयन आरती में हुईं शामिल
उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी हाल ही में उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में भी भाग लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/media/2026-01/ce1ef64e57935a1519091ec614368f0a_175391591-424439.jpg)
महाकाल मंदिर में दर्शन के बीच शिल्पा और शमिता पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आईं है। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी दोनों बहनों की एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साह दिखाया।
शिल्पा शेट्टी ने साझा किया भावुक अनुभव
शिल्पा शेट्टी ने आरती के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि महाकाल के दरबार में वही लोग पहुंचते हैं, जिन्हें भगवान खुद बुलाते हैं।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा,
“ऐसा लगता है जैसे बाबा महाकाल ने हमें खुद बुलाया है। इसलिए हम सब कुछ छोड़कर यहां दौड़े चले आए। यहां की ऊर्जा बहुत ही खास और सकारात्मक है। आज पहली बार शाम की शयन आरती में शामिल होकर मन को गहरी शांति मिली है।”
/swadeshjyoti/media/post_attachments/img/89/1768110412786/Shilpa4-708529.webp)
भक्तिमय माहौल में डूबीं बहनें
दोनों बहनों ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और देश के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शमिता शेट्टी भी मंदिर की दिव्यता और शांति से काफी प्रभावित नजर आ रही थी।
महाकाल मंदिर में शयन आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया। मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी और भक्तों की श्रद्धा ने माहौल को और भी पवित्र बना दिया।
फैंस में खुशी की लहर
शिल्पा और शमिता शेट्टी के महाकाल दर्शन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनके दर्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों बहनों की यह आध्यात्मिक यात्रा उनके फैंस के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराईं गाड़ियां, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत
भागीरथपुरा मौतों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा, इंदौर की सड़कों पर उतरे नेता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1101 ट्रैक्टरों की रैली को दिखाया हरी झंडी, किसान वर्ष-2026 का शुभारंभ
हरमनप्रीत–स्किवर ब्रंट की दमदार पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 50 रन से हराया
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/11/6c338aa4-ea19-4776-afe1-11084b8dac23_1768101986902-2026-01-11-17-12-29.jpg)