इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, भागीरथपुरा मौतों के विरोध में प्रदर्शन
इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के वजह से हुई मौतों के विरोध में आज कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। भागीरथपुरा की इस घटना में अब तक करीब 21 लोगों की जान जा चुकी है, इसके अलावा कई लोग अस्पताल में भर्ती है और इलाज करा रहे हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/images/2026/01/11/article/image/congress-Nyay-yatra-I-21548-1768118152246-499026.jpg)
बड़ा गणपति चौराहा पर रविवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी एक जुट हुए। यहां से एक विशाल न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जो राजवाड़ा तक जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इंदौर की जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने इस पर जोर देकर कहा कि इंदौर की जनता को स्वच्छ पानी, साफ सड़कें और बोरिंग का साफ पानी चाहिए। सिंघार ने आरोप लगाया है कि भागीरथपुरा की मौतों के बाद सरकार मृतकों के आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी इंदौर के कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि आम जनता को साफ पानी पीने का अधिकार है और यह किसी तरह की भीख नहीं है। सिंघार ने आगे कहा कि इस घटना में जिम्मेदार लोग हत्यारे हैं और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/h-upload/2026/01/11/75920-nyay-yatra-137893.webp)
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि यह यात्रा केवल कांग्रेस की नहीं है, बल्कि भागीरथपुरा की घटना से आहत सभी लोगों की यात्रा है। इसमें वे सभी लोग शामिल होंगे जो इस दर्दनाक हादसे से प्रभावित हुए हैं।
यात्रा का मुख्य लक्ष्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जाएगा यह कांग्रेस नेताओं का कहना है, और वे सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ितों को उनके हक का मुआवजा मिले।
शहरवासियों में भारी संवेदना और समर्थन के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। जनता और कांग्रेस नेता मिलकर सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि वह तत्काल प्रभाव से इस हादसे की जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1101 ट्रैक्टरों की रैली को दिखाया हरी झंडी, किसान वर्ष-2026 का शुभारंभ
हरमनप्रीत–स्किवर ब्रंट की दमदार पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 50 रन से हराया
सोमनाथ मंदिर में पूजा-आरती के बाद पीएम मोदी को त्रिशूल से सम्मान, कुछ ही देर में देंगे संबोधन
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/11/kagarasa-ka-paratharashana_75d53b5afee29ec05770a66af8deb368-2026-01-11-15-19-25.webp)