मुख्यमंत्री ने कोक्ता ट्रांसपोर्ट नगर से किसान वर्ष 2026 की ट्रैक्टर रैली को किया रवाना
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोक्ता ट्रांसपोर्ट नगर से किसान वर्ष 2026 का शुभारंभ किया और 1101 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस अवसर पर राज्य के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/10/youtube-googlechrome2026-01-0919-24-19-ezgifcom-re_1768057169-747929.gif)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और आस्था ने हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मजबूती दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने बाबा सोमनाथ पर हुए आक्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि एक हजार साल बाद भी हमारी आस्था को कोई चुनौती मिटा नहीं पाया। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चे अर्थों में आजादी का मतलब केवल आम व्यक्ति के जीवन में विकास नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक आनंद का होना भी है।
इसके साथ ही डॉ. यादव ने अयोध्या में मंदिर निर्माण का भी जिक्र करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह आनंद दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के सभी वर्ग गरीब, महिला, युवा और किसान के कल्याण के लिए काम किया है और साल 2026 को इस आधार पर कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/10/youtube-googlechrome2026-01-0919-22-58-ezgifcom-re_1768057181-779160.gif)
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने और उनकी जिंदगी बेहतर बनाने में अब प्रदेश के 16 विभाग मिलकर का काम करेंगे। कृषि विकास दर वर्तमान में 16 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। योजनाओं का निरंतर पालन किसानों की आय बढ़ाने और राज्य को समृद्ध बनाने के लिए जरूरी है।
ट्रैक्टर रैली के द्वारा मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दिखाई। रैली भोपाल और आसपास के इलाकों से आए किसानों के साथ कोक्ता बायपास पर आरटीओ ऑफिस के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। रैली के बाद मुख्यमंत्री जंबूरी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

डॉ. यादव ने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 का उद्देश्य कृषि को केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रखना है। इसे लाभकारी, स्थायी और तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए चलने वाली कई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में साझा की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को कई अधिकारों, लाभों और अवसरों से अवगत कराना है। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया है कि सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी और सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित करेगी।
डॉ. यादव ने यह भी कहना है कि पिछले सालों में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉनक्लेव की तरह अब मालवा, बूंदेलखंड और बघेलखंड के किसानों के लिए भी नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि प्रदेश के हर किसान को तकनीक, आधुनिक साधनों और योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल सके।
हरमनप्रीत–स्किवर ब्रंट की दमदार पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 50 रन से हराया
सोमनाथ मंदिर में पूजा-आरती के बाद पीएम मोदी को त्रिशूल से सम्मान, कुछ ही देर में देंगे संबोधन
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/11/images-14-2026-01-11-14-37-39.jpg)