इंदौर/उज्जैन/भोपाल।

मध्य प्रदेश में रविवार को रंगपंचमी का पर्व पूरे उत्साह और परंपरागत अंदाज में मनाया गया। इंदौर की प्रसिद्ध गेर में रंगों की बौछार के बीच हजारों लोग झूमते नजर आए, वहीं उज्जैन में भगवान महाकाल को केसरयुक्त जल अर्पित कर पर्व की शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री ने की बाबा महाकाल की विशेष पूजा

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वज पूजन कर बाबा महाकाल का अभिषेक किया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की प्रदक्षिणा की और पारंपरिक तलवारबाजी के करतब भी दिखाए। बाद में वे संतनगर की गेर में शामिल हुए, जहां होली गीतों की धुन पर दोनों हाथ उठाकर नाचते नजर आए।

इंदौर में होली की जश्न

इधर इंदौर में रंगपंचमी का मुख्य आकर्षण रही पारंपरिक गेर, जिसकी शुरुआत टोरी कॉर्नर से हुई। गेर में शामिल टोलियों ने तीन टैंकरों पर मिसाइलनुमा पाइप लगाकर रंगीन पानी की तेज धारें छोड़ीं, जिससे पूरे रास्ते रंगों की बारिश होती रही। नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति तैयार की गई, जिसकी सूंड से रंगीन पानी की बौछार कर लोगों को सराबोर किया गया।

Image

गेर में संगम कॉर्नर समिति की ओर से बरसाना की तर्ज पर लट्ठमार होली का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण की झांकी के साथ कलाकारों ने रास-रंग की प्रस्तुति दी। वहीं युवाओं की टोलियां देशभक्ति गीतों और डीजे की धुनों पर नाचते-गाते आगे बढ़ती रहीं। मॉरल क्लब समिति की गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल रहीं। अलग-अलग रंगों के गुलाल से राजवाड़ा क्षेत्र का आसमान भी रंगीन दिखाई दिया।

उधर उज्जैन में संतनगर की गेर के दौरान अचानक पटाखा फूटने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भगदड़ में एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

भोपाल में भी इंदौर की तर्ज पर रंगपंचमी का चल समारोह निकाला गया। वहीं ग्वालियर में बाबा अचलनाथ का नगर भ्रमण आयोजित किया गया।

लोगों के हाथों से कढ़े निकलवाए

पुलिस ने रंगपंचमी बनाने आए युवकों के हाथों से कढ़े निकलवाए ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया गया क्योंकि लोग कई बार होली खेलते समय कहा सुनी के दौरान एक दुसरे पर कढ़े से वार कर देते है जिससे गंभीर चोट लग सकती है इसी को देखते हुए पुलिस ने सभी युवकों के हाथों से कढ़े निकलवा लिए। 

पुलिस की चप्पे चप्पे पर है नजर 

रंगपंचमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में 20 लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी बिहार से आए एक गैंग के सदस्य हैं, जबकि पारदी गिरोह के कुछ सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं।

गेर शुरू होने से पहले गौराकुंड चौराहे पर भावेश (30) को अचानक चक्कर आने लगे, जिसे मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब सामान्य है। वहीं गेर के दौरान तबीयत खराब होने पर 16 वर्षीय तमन्ना को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भारत की नजरें तीसरे टी20 विश्व खिताब पर, न्यूजीलैंड भी पहले टाइटल के लिए बेताब

दुनिया में सबसे अधिक कमाने वाले सीईओ बने सुदंर पिचाई, गूगल देगा अगले तीन वर्षों में 6361 करोड़

अमेरिका के साथ भारत का सबसे बेहतर व्यापारिक समझौता : प्रतिस्पर्धी देशों पर मिली बढ़त, रायसीना संवाद में बोले पीयूष गोयल

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में 20% का भारी उछाल: पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर बिक रहा