फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड
अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा। भारत का शानदार प्रदर्शन उसे टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब जीता सकता है।
Final Match: भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। वहीं, न्यूजीलैंड 2021 के बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। न्यूजीलैंड के पास पहली बार यह खिताब जीतने का मौका है।
ICC T20 World Cup: दोनों टीमें दो साल में लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट्स में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कीवियों ने हमसे एक ज्यादा मैच जीता है। भारत के पास अब आईसीसी नॉकआउट में न्यूजीलैंड को लगातार तीसरी बार हराने का मौका है। तीन जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी नॉकआउट में जीत का हिसाब बराबर भी हो जाएगा।
टी20 में भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है। टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 16 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 11 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं।
टी20 विश्वकप के पहले खिताब की तलाश कीवी
न्यूजीलैंड ने अब तक टी 20 विश्वकप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाया है, हालांकि कीवी इससे पहले भी फाइनल की दहलीज तक पहुंचा है इससे पहले 2021 में कीवी टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।
टी 20 विश्वकप में भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हराया है
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप में तीन मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड को नसीब हुई है। भारत को पहली जीत की तलाश है।
सैमसन बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के आईसीसी के नामांकन में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम शामिल है। उन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले और 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे हैं। इस सूची में 8 खिलाड़ियों को नामित किया गया है, जिनमें न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी भी शामिल है।
न्यूजीलैंड की बड़ी उम्मीद रचिन रवींद्र
न्यूजीलैंड टीम का सफर अब तक बड़ा ही शानदार रहा है। सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते आए हैं। वहीं, टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रचिन रवींद्र निभाते आए हैं। उन्होंन अब तक 128 रन और 11 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के फाइनल तक के सफर में उनकी भूमिका अहम रही है। दोनों ही खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नामित है।
दुनिया में सबसे अधिक कमाने वाले सीईओ बने सुदंर पिचाई, गूगल देगा अगले तीन वर्षों में 6361 करोड़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण के लिए रणनीति तैयार की
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में 20% का भारी उछाल: पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर बिक रहा
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/07/ind-vs-nz-final-2026-03-07-22-06-59.jpg)