पेट्रोल और डीजल के दामों में 20% का भारी उछाल
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अवाम पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों का हवाला देते हुए पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक का भारी इजाफा कर दिया है।
नई दरें एक नजर में:
पेट्रोल: 335.86 रुपये (पाकिस्तानी) प्रति लीटर
डीजल: 321.17 रुपये (पाकिस्तानी) प्रति लीटर
पेट्रोल पंप पर लोग लगा रहे लम्बी कतारें
/swadeshjyoti/media/post_attachments/2026-03/51sf2i9o_pakistan-fuel_625x300_07_March_26-773991.jpeg?im=FeatureCrop,algorithm=dnn,width=1200,height=738)
crude oil prices: जैसे ही दाम बढ़ने की खबर फैली, लाहौर और कराची सहित देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोग इस खौफ में अपनी बारी का घंटों इंतजार करते देखे गए कि कहीं आने वाले दिनों में देश में तेल पूरी तरह से खत्म न हो जाए।
शहवाज शरीफ ने कहा जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई पेट्रोल या डीजल की जमाखोरी करते हुए पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/images/2025/10/28/article/image/PM-Shehbaz-Sharif-1761628327593-405059.webp)
भंडार सुरक्षित रखने पर जोर
पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने जनता को आश्वस्त किया कि फिलहाल देश में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि मिडिल ईस्ट के हालात अनिश्चित हैं, इसलिए सरकार किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए अपने मौजूदा रिज़र्व को लंबे समय तक चलाने की रणनीति पर काम कर रही है।
इस अचानक हुई बढ़ोतरी के मुख्य कारण
iran-israel conflict: मध्यपूर्व में तनाव अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे मौजूदा संघर्ष के कारण वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिस कारण दुनिया भार में कच्चे तेल के आयात प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कई देशों ने अपने यहां तेल के दामों में बढ़ोत्तरी की है।
ऊर्जा बाजार में 90.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंची
डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान से 'बिना शर्त सरेंडर' करने की मांग के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसका सीधा असर यह हुआ कि शुक्रवार को क्रूड ऑयल 12.2% की लंबी छलांग लगाते हुए 90.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
भारत की सांस्कृतिक सहिष्णुता का जीता-जागता प्रमाण, 458 वर्ष प्राचीन कोच्चि का 'परदेसी सिनेगॉग'
‘नशा मुक्ति' का दावा पर हकीकत कुछ और? जानिए जेन ज़ेड की बदलती आदतों में उछाल वाली रिपोर्ट
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/07/pakistan-petrol-pump-2026-03-07-20-15-08.jpg)