उज्जैन बन गया है उमंग, उत्साह, जोश और आनंद की सांस्कृतिक राजधानी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि उज्जैन अब केवल धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि उमंग, उत्साह, जोश और आनंद की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान बना चुका है। वर्ष भर यहां उत्सव, मेले और सांस्कृतिक आयोजनों का वातावरण बना रहता है। मुख्यमंत्री ने यह बात उज्जैन के कोठी रोड पर रविवार सुबह आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने शंखनाद कर सनातन परंपरा के अनुसार देवताओं का आह्वान करते हुए कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-53-37.jpeg)
हजारों नागरिकों की सहभागिता, उत्सव में बदला कोठी रोड
राहगीरी आनंद उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं आम नागरिकों के बीच पहुंचे। सुबह की सैर, योग, पारंपरिक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए। पूरे कोठी रोड क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर इस आयोजन को जनउत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 से अधिक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
आज सुबह बाबा महाकाल की पावन नगरी में 'राहगीरी आनंद उत्सव-2026' के दौरान अपने उज्जैनवासियों की ऊर्जा, उत्साह और उमंग देखकर मन आनंद से भर गया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 25, 2026
स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी से जुड़ा यह उत्सव, उज्जैन की जीवंत संस्कृति और हमारे आपसी स्नेह का प्रतीक है।
आप सभी के… pic.twitter.com/TLaIaErD30
किसानों को समर्पित रही राहगीरी-2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राहगीरी-2026 कार्यक्रम को विशेष रूप से किसानों को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने किसानों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारी मातृभूमि के सच्चे सपूत हैं, जिनकी मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi मजबूती से खड़े हैं और राज्य सरकार भी किसानों के साथ निरंतर खड़ी है। किसानों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व और आनंद का विषय है।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-54-08.jpeg)
सिंहस्थ-2028 को लेकर बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिंहस्थ को भव्य, दिव्य और यादगार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि उज्जैन की वैश्विक पहचान और सशक्त हो सके।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-56-55.jpeg)
बैलगाड़ी की सवारी कर लिया लोगों का अभिवादन
राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैलगाड़ी की सवारी की और मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। यह दृश्य लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नागरिकों ने तालियों और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से उन्हें साफा और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक मंच से ‘गोविंद बोलो-हरि गोपाल बोलो’ भजन भी सुनाया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-54-23.jpeg)
भगवा ध्वज लहराकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन
कोठी रोड पर सम्राट विक्रमादित्य विश्व विद्यालय के मंच पर छोटी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत भारत माता की आरती की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने बच्चों के बीच भगवा ध्वज लहराकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर ड्रम बजाकर नागरिकों का मनोबल बढ़ाया। कुश्ती महासंघ के मंच पर पहुंचकर उन्होंने गदा लहराई और पहलवानी कर रहे बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-55-45.jpeg)
सुरक्षा बलों की सलामी और यातायात सुरक्षा का संदेश
कार्यक्रम के प्रारंभ में बीएसएफ, सीआरपीएफ और मध्यप्रदेश पुलिस के सशस्त्र जवानों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान बैंड की प्रस्तुति भी दी गई। राहगीरी के दौरान यातायात पुलिस के मंच से मुख्यमंत्री ने नागरिकों को यातायात सुरक्षा का संदेश दिया और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मंच पर छोटे बच्चों को उपहार भी वितरित किए।
101 किलो फूलों की माला से हुआ अभिनंदन
कोठी रोड स्थित सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के मंच पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 101 किलो फूलों से बनी विशाल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार तथा प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस क्लब की ओर से नागरिकों को केसरिया दूध और जलेबी का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-54-41.jpeg)
कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन, श्रीअन्न को बढ़ावा
राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी ली और किसानों के लिए उपयोगी तकनीकों पर चर्चा की। इस अवसर पर विभाग की ओर से श्रीअन्न यानी मोटे अनाज से बने पांच प्रकार के लड्डू और खिचड़ी का निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे पोषण और पारंपरिक आहार को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया गया।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-56-38.jpeg)
जनसंपर्क और आत्मीयता का अनूठा दृश्य
पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
✨ स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
मन की बात में मप्र के वन रक्षक को मोदी ने सराहा
सर्राफा बाजार में 1.60 लाख के पार पहुंचा सोना, चांंदी की घटी चमक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री का देशवासियों के नाम पत्र
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिला अधिकारी का नेतृत्व, भोपाल की हर्षिता राघव बनेंगी चेहरा
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/25/mohan-yadav-rahgiri-utsav-2026-01-25-18-53-05.jpeg)