इस साल 27 दिन में 1.12 लाख महंगी हुई चादी

नई दिल्ली: आज सोना एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा हुआ है। चांदी में 24 हजार की उछाल के साथ, 3.42 लाख/किलो पहुंची. सोना आज 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। जिससे सोने की कीमत 1.60 लाख की करीब पहुंच गई। केवल चांदी की बात करें तो साल 2026 की शुरूआत से लेकर आज तक यानी 27 दिनों में चांदी की कीमत में 1.12 लाख रूपए का इजाफ हुआ है।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रीक वाहनों में भारी इस्तेमाल के कारण चांदी अब सिर्फ अभूषण नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी की जमाखोरी कर रही हैं, वैश्विक अपूर्ती में कमी से कीमतों पर असर देखा गया है। जिससे चांदी की कीमतें चढ़ीं।
  • विनिर्माणकर्ता भी होड़ में –  उत्पादन रुकने के डर से सभी विनिर्माणकर्ता पहले से चांदी खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

1.90 लाख तक जा सकता है सोना

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है,जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है, विशेषज्ञों का मानना है कि सोना 2026 में 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 4 लाख रुपए तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड सोना ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ एंव प्रमाणित सोना ही खरीदें। ये संख्या औैर अक्षरों का मेल कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से ये पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमतों की जांच अवश्य करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई जगहों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से प्रमाणित जरूर करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है इसलिए पहले पूछें की यह कितने कैरेट का है। 

Gold-Rate-Today

UGC नियमों के खिलाफ देशभर में आक्रोश, बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा

भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, मोदी बोले -यह समझौता वैश्विक जीडीपी का करीब 25 प्रतिशत

सुबह की सही देखभाल, स्वस्थ चेहरा

ग्लोबल बाजारों से सपोर्ट, फिर भी भारतीय बाजार सतर्क