ग्वालियर/ भाेपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। सोमवार को ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
इसके साथ ही भाजपा के रामनिवास रावत को विजयपुर क्षेत्र से विधायक घोषित किया गया। कोर्ट ने पाया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार मल्होत्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई गई थी, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/media-webp/2026-03/500x300_598695-750x450516854-madhya-pradesh-high-court-gwalior-bench-656655.jpg)
मल्होत्रा पर आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया गया था कि मल्होत्रा ने नामांकन के समय दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी थी। याचिका में उनके खिलाफ दर्ज 6 आपराधिक मामलों का उल्लेख किया गया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि मल्होत्रा का इस तरह की जानकारी छिपाना निर्वाचन नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसी आधार पर अदालत ने उनका चुनाव निरस्त कर दिया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/2026-03/sc6n90lg_ramniwas-rawat_625x300_09_March_26-906041.jpeg?im=FaceCrop,algorithm=dnn,width=545,height=307)
रावत बने विजयपुर के विधायक
high court verdic: कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को विधायक घोषित किया जा सकता है। इसके चलते कोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद विजयपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व अब भाजपा के पास चला गया है। इसे मध्य प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और चर्चित निर्णय माना जा रहा है।
कूनो से खुशखबरीः नामीबिया से लाई गई ज्वाला तीसरी बार मां बनीं, पांच शावकों को दिया जन्म
मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1353 अंक टूटा, कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा
विश्वकप ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा अहमदाबाद
सुबह उठकर पानी पीना कितना असरदार? जानिए एक्सपर्ट्स से इसके पीछे का साइंस।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/gwalior-high-court-2026-03-09-21-01-24.jpg)