श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में चंबल घाटी के सघन वनक्षेत्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और सोमवार को पांच शावकों के जन्म लेने के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। देश में चीता परियोजना के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चुने गये पहले अभयारण्य कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला तीसरी बार मां बनी है।

मप्र में चीतों की संख्या हुई 50 पार

ज्वाला ने सोमवार 9 मार्च को पांच नन्हें शावकों को जन्म दिया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में यह खुशी भरा पल भारतीय धरती पर चीतों के दसवें सफल प्रसव का प्रतीक है और इसके साथ ही भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 32 हो गई है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या अब 53 हो गई है। जो देश के दृढ़ और ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों का एक सशक्त प्रतीक है।

नामीबियाई चीता ज्वाला चीता को वर्ष 2022 में 8 चीतों के साथ kuno national park news लाया गया था, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यहां छोड़ा गया था। ज्वाला अब तीन बार शावकों को जन्म देकर भारतीय चीतों का कुनबा बढ़ा चुकी है। मादा चीता ज्वाला ने वर्ष 2023 में पहली बार चार शवकों को जन्म दिया था, इसके बाद जनवरी 2024 में 3 शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, इनमें से कुछ शावकों की मौत हो गई थी, लेकिन अब तीसरी बार ज्वाला ने 9 मार्च 2026 को पांच शावक जन्में हैं। कूनो प्रबंधन के अनुसार सभी शावक स्वस्थ है, जिनकी चिकित्सकों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने परियोजना की उपलब्धि बताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में मादा चीता ज्वाला द्वारा शावकों के जन्म की खबर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो चीता परियोजना के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही, भारत में चीतों की कुल संख्या 50 का आंकड़ा पार कर 53 हो गई है। यह वन्यजीव संरक्षण के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है और भारत में चीता पुनर्वास प्रयासों की सफलता का एक सशक्त प्रमाण है।

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बधाई दी 

kuno cheetahs नई दिल्ली में केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत के महत्वाकांक्षी चीता परियोजना के लिए एक अहम मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि इन पांच शावकों के साथ भारत में चीता की संख्या पचास के पार हो गई है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और संरक्षण टीम के लगातार प्रयासों और समर्पण है जो जमीन पर दिन-रात काम कर रहे हैं। वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। उम्मीद है कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहेंगे और भारत में चीता संरक्षण की कहानी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Image

बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते

हाल ही में बोत्सवाना से 9 चीतों को लाया गया है और इसके बाद मादा चीता ज्वाला द्वारा पांच शावकों को जन्म दिए जाने के बाद अब देश में कुल चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। इनमें 50 कूनो नेशनल पार्क में और 3 गांधी सागर अभयारण्य में है। 

भारत में चीतों पर एक नजर

  • 50 चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में
  • 03 चीते गांधी सागर अभयारण्य में
  • 25 चीते नामीबियाई मूल के हैं। इनमें 22 का जन्म भारत में हुआ।
  • 18 चीते दक्षिण अफ्रीकी मूल के हैं। इनमें 10 का जन्म भारत में हुआ।
  • 44 चीते अब तक भारत में जन्मे
  • 32 चीते वर्तमान में जीवित हैं

मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1353 अंक टूटा, कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा

विश्वकप ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा अहमदाबाद

सुबह उठकर पानी पीना कितना असरदार? जानिए एक्सपर्ट्स से इसके पीछे का साइंस।

चेहरे पर शैंपू लगाना कितना सही? जानिए फायदे और नुकसान