मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सोमवार 9 मार्च को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1353 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 422 अंक यानी 1.73 प्रतिशत टूटकर 24,028 के स्तर पर आ गया।
दिनभर के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल, एनर्जी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। वैश्विक हालात को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाते हुए शेयरों की बिकवाली तेज कर दी।
बाजार में गिरावट के मुख्य कारण
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत का आयात बिल और महंगाई बढ़ने की चिंता गहराई है।
अमेरिका और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
निवेशकों की संपत्ति में बड़ी कमी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते निवेशकों की संपत्ति में भी भारी गिरावट आई है। 27 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 4.63 लाख करोड़ रुपये था। 9 मार्च तक यह घटकर 4.41 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में करीब 22 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।
वैश्विक तेल बाजार में 115 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी आई है। सोमवार को कारोबार के दौरान इसकी कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। बाद में यह थोड़ा नीचे आकर करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/03/iran-israel-war-crude-oil-price-hike-impact-on-indian-economy-687296.jpg)
पिछले लगभग 10 दिनों में तेल की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक उछाल देखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि हालात और बिगड़ने पर कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 से 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव के बीच रुपया भी दबाव में रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे कमजोर होकर 92.33 के स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/2026/03/Indian-Rupee-2-Reuters-437306.jpg)
सोना और चांदी में तेजी
सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी के दाम में भी उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 800 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2000 रुपये महंगी होकर 2.63 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.96 प्रतिशत गिरकर 5,251 पर बंद हुआ।
जापान का निक्केई इंडेक्स 5.20 प्रतिशत गिरकर 52,728 पर बंद हुआ।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.35 प्रतिशत गिरकर 25,408 पर बंद हुआ।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत गिरकर 4,096 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी
us stock market: शुक्रवार 6 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 453 अंक गिरकर 47,501 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 1.59 प्रतिशत नीचे 22,387 पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 90 अंक गिरकर 6,740 के स्तर पर बंद हुआ।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/static-hindinews/2025/11/US-Markets-1600-344738.jpg?impolicy=website&width=770&height=431)
इससे पहले शुक्रवार को भी भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। 6 मार्च को सेंसेक्स 1097 अंक टूटकर 78,919 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 315 अंक गिरकर 24,450 के स्तर पर आ गया था।
विश्वकप ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा अहमदाबाद
सुबह उठकर पानी पीना कितना असरदार? जानिए एक्सपर्ट्स से इसके पीछे का साइंस।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/stock-market-today-2026-03-09-19-40-16.jpg)