शमशाबाद होगा ‘सूर्य नगर’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा के शमशाबाद में आयोजित 'कृषक हितग्राही सम्मेलन' में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसी के साथ सीएम यादव ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा भी की।

विदिशा जिले के शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले के समग्र विकास को नई गति देते हुए 163 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब योजना का शुभारंभ तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर लाभान्वित किया गया।

जानकारी के अनुसार,मुख्यमंत्री यादव हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे तो उनके स्वागत में रोड शो किया गया। इस दौरान सीएम के साथ शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा भी मौजूद थे। पीएम श्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था।

शमशाबाद में जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब और बेटियों की आजीवीका के लिए 'नव्या कौशल प्रशिक्षण' का उद्धघाटन

Image

रोड शो में हुआ जोरदार स्वागत 

Image

Image

भारत की सांस्कृतिक सहिष्णुता का जीता-जागता प्रमाण, 458 वर्ष प्राचीन कोच्चि का 'परदेसी सिनेगॉग'

‘नशा मुक्ति' का दावा पर हकीकत कुछ और? जानिए जेन ज़ेड की बदलती आदतों में उछाल वाली रिपोर्ट

बच्चों में तेजी से बढ़ता 'ईटिंग डिसऑर्डर': आपके बच्चों में खाते वक्त चिड़चिड़ापन और शरीर में है कमजोरी, तो हो जाएं सावधान

टी20 फाइनल के चलते रेलवे का अहम फैसला, अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय