ICC t-20 World Cup: रविवार को होने वाले टी 20 विश्वकप फाइनल में मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसमें रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है इसी को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे ने अहम निर्णय लिया है।
दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन चलेगी
/swadeshjyoti/media/post_attachments/526851ee-960.png)
बढ़ती मांग और टिकटों की भारी बुकिंग को देखते हुए, रेलवे ने दिल्ली से अहमदाबाद तक special trains चलाने का फैसला किया है। यह विशेष रेलगाड़ी नई दिल्ली-साबरमती स्पेशल (04062) 6 मार्च को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11:45 पर रवाना होगी और दिल्ली कैंट, गुड़गांव, जयपुर होते हुए कल दोपहर 2:30 अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन पहुंचेगी।
19 एसी कोच के साथ कर सकेंगे आरामदायक यात्रा
इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की आरामदायक यात्रा का ख्याल रखते हुए इसमें थर्ड और सेकंड क्लास मिलाकर कुल 19 एसी कोच उपलब्ध कराए गए हैं। कुल यात्रा की अवधि लगभग 14 घंटे 45 मिनट की होगी।
जयपुर के फैंस के लिए बड़ी सुविधा
जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ट्रेन सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। चूंकि जयपुर से अहमदाबाद के लिए बस और फ्लाइट के विकल्प सीमित और महंगे हो चुके हैं। ऐसे में दिल्ली से चलकर जयपुर होकर जाने वाली यह ट्रेन हजारों फैंस को स्टेडियम तक पहुंचाने का जरिया बनेगी।
कैसे करें बुकिंग?
यात्री इस ट्रेन के लिए IRCTC की वेबसाइट या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। चूंकि यह स्पेशल ट्रेन मैच के दबाव को कम करने के लिए चलाई जा रही है, इसलिए सलाह दी जाती है कि यात्री जल्द से जल्द अपनी सीट सुरक्षित कर लें।
यह ट्रेन उन लाखों क्रिकेट फैंस के लिए चलाई जा रही है, जो भारत क्रिकेट टीम को विश्वकप फाइनल मुकाबले में सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचना चाहते हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा।
सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने के फायदे, जानें जरूरी सवालों के जवाब
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/07/special-train-delhi-to-ahmdabad-2026-03-07-16-13-10.jpg)