बुंदेलखंड को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात
सागर। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड की हृदयस्थली सागर के लिए 11 मार्च का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिले में उच्च शिक्षा और कौशल विकास को नई ऊंचाइयां देने के लिए ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के CM Mohan Yadav होंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर इस शैक्षणिक संस्थान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे आयोजन स्थल पर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। अब हमारे युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा यहीं मिलेगी।
रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगे
यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रतिवर्ष प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
इस अवसर पर एसडीएम अमन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कूनो से खुशखबरीः नामीबिया से लाई गई ज्वाला तीसरी बार मां बनीं, पांच शावकों को दिया जन्म
मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1353 अंक टूटा, कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा
विश्वकप ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा अहमदाबाद
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/09/gyanveer-university-ingration-by-cm-yadav-2026-03-09-21-27-40.jpg)