प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज अंतिम दिन रहा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इजराइल संबंधों को नई रणनीतिक ऊंचाई देने की दिशा में कई अहम कदम उठाए।
प्रधानमंत्री मोदी... इजरायल दौरे का दूसरा दिन
दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री सबसे पहले यरूशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे, जहां उन्होंने नाजी शासन के दौरान मारे गए करीब 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग और वैश्विक साझेदारी पर चर्चा की तथा राष्ट्रपति हर्जोग को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया।
भारत-इजराइल के मध्य होगा मुक्त व्यापार समझौता
प्रधानमंत्री मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इसमें दोनों देशों ने व्यापार, तकनीक, रक्षा और डिजिटल भुगतान क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। खास बात यह रही कि इजराइल में भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI लागू करने पर सहमति बनी। साथ ही दोनों देशों ने जल्द मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया।
इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले पीएम बने मोदी
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया गया, जिसे उन्होंने भारत की जनता और दोनों देशों की मित्रता को समर्पित बताया।
I bring with me the greetings of 1.4 billion Indians and a message of friendship, respect and partnership. pic.twitter.com/fD3P1spB29
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों, विश्वास और साझा हितों पर आधारित हैं। दोनों देशों ने रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फॉर पीस, इनोवेशन एंड प्रॉस्पेरिटी’ के स्तर तक उन्नत करने का निर्णय लिया है। रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
कृषि क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करते हुए भारत में इजराइल की मदद से स्थापित उत्कृष्टता केंद्रों की संख्या बढ़ाने और “विलेज ऑफ एक्सीलेंस” मॉडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिससे किसानों की आय और आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
इस बीच भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का पहला दौर 23 से 26 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में संपन्न हुआ। वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच वस्तु व्यापार लगभग 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। प्रस्तावित एफटीए से विशेष रूप से लघु और मध्यम उद्योगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद विज्ञान, नवाचार, साइबर सुरक्षा, जल प्रबंधन, कृषि, रक्षा और आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 16 समझौतों और एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख दोहराते हुए पश्चिम एशिया में शांति और संवाद को आवश्यक बताया।
मोदी का प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दौरा किया
कल यरुशलम में प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी जगत के विशेष नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, स्वास्थ्य सेवा, साइबर सुरक्षा, जल संसाधन, कृषि आदि क्षेत्रों में इजरायली युवाओं के अग्रणी कार्यों की झलक मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली कंपनियों से भारत में निवेश करने और हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ काम करने का आग्रह किया।
T-20 World Cup: ind vs zim, , संजू सैमसन आउट, भारत ने पाॉवर प्ले में 80 रन ठोके
परिधान, पहचान से मजबूत होती भारतीय ‘सॉफ्ट पावर’ - सुदेश गौड़
धन शोधन मामला: अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ का बैंक कर्ज; 3,716 करोड़ का बंगला 'अबोड' कुर्क
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/26/india-israel-2026-02-26-20-21-07.jpg)