सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी जारी, नए शिखर पर सोना-चांदी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। चांदी-सोने के दाम लगातार चौथे दिन अपने सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 29 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,76,121 रुपए पर खुला। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी कमी आई और ये 10,705 रुपए बढ़कर 1,75,340 रुपए पर बंद हुआ।

इससे पहले सोना कल 1,64,635 रुपए पर था। वहीं चार कारोबारी दिनों में सोना 21,030 महंगा हो चुका है। 23 जनवरी को ये 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

एक दिन में चांदी 21,721 रुपए महंगी

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 21,721 रुपए बढ़कर 3,79,988 रुपए किलो पर पहुंच गई है। चार दिन में चांदी की कीमत 62,283 रुपए महंगी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 3,17,705 रुपए किलो थी।

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, गोल्ड ₹93,658 और सिल्वर ₹95,588 प्रति किलो के पार

कई बाजारों में 4 लाख तक बिक रही चांदी

चांदी की कीमत में आए जोरदार उछाल के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु चार लाख रुपये के स्तर को पार कर 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। वहीं सोना1,67,240 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

टीयर 2 सिटी में सोना-चांदी के दाम 

टीयर 2 शहरों की बात करें तो लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

कोलंबिया में विमान हादसा, सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत

यूजीसी पर बयानबाजी तेज: पीसी शर्मा बोले– फर्जी शिकायतों पर हो सख्त कार्रवाई, बीजेपी का पलटवार– कांग्रेस अहंकार और अव्यवस्था की प्रतीक

वित्तमंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

आर्थिक सर्वे 2026-27: भारत की जीडीपी विकस दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान, मौजूदा वित्त वर्ष की 7.4%