Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज, JioHotstar से Netflix तक आएंगी नई फिल्में और वेब सीरीज़

अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर OTT पर कुछ नया, दमदार और मनोरंजक देखने का प्लान बना रहे हैं, तो शुक्रवार यानी 23 जनवरी 2026 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते JioHotstar, Netflix, ZEE5 और Amazon Prime Video जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज होने वाली हैं। इनमें रोमांस, क्राइम, एक्शन, कॉमेडी और रियल-लाइफ इंस्पायर्ड कहानियों का शानदार धमाका देखने को मिलेगा।

Mastiii 4 Collection Day 1: आ गया 'मस्ती-4' के शुक्रवार का रिजल्ट, पहले दिन  बॉक्स ऑफिस परीक्षा में पास या फेल? - masti 4 collection day 1 vivek oberoi  and riteish deshmukhs

90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा से भरपूर है। इसमें विजय वर्मा नवाबुद्दीन उर्फ पप्पन के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने पिता की पुरानी छपाई प्रेस को दोबारा खड़ा करने का प्रयास करता है। इसी बीच पंजाब में उसकी मुलाकात मशहूर लेकिन रहस्यमयी शायर अज़ीज़ बेग से होती है, जिनका अभिनय नसीरुद्दीन शाह निभा रहे हैं। यह कहानी तब नया मोड़ लेती है जब पप्पन को अज़ीज़ की बेटी मिन्नी से प्यार हो जाता है। अब पप्पन के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है प्यार चुने या अपना करियर? पूरी फिल्म इसी संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

new poster 1 (7)

Mastiii 4 मशहूर एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की चौथी फिल्म है, जो एक बार फिर मस्ती का तगड़ा डोज़ लेकर आई है। रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नियों से एक हफ्ते का ‘लव वीज़ा’ लेकर मौज-मस्ती की प्लानिंग बनाते हैं, लेकिन उनका प्लान पूरी तरह उल्टा पड़ जाता है। इसके बाद जो होता है, वही फिल्म की असली जान है।

ISRO पर आधारित यह वेब सीरीज़ भारत के अंतरिक्ष मिशनों की सच्ची कहानी दिखाती है। चंद्रयान-2 की असफलता से लेकर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तक का सफर इस सीरीज़ में बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक अंदाज़ में देखने को मिलता है। इसमें श्रिया सरन और नकुल मेहता अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले है।

Gustakh Ishq: विजय वर्मा संग रोमांस फरमाएंगी फातिमा सना शेख, इस दिन रिलीज  हो रही है 'गुस्ताख इश्क' | Moneycontrol Hindi

तेज रफ्तार कहानी और गंभीर मुद्दे इस फिल्म को खास बनाते हैं। कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म में किच्चा सुदीप एक सस्पेंडेड IPS अधिकारी अजय मार्कंडया के रोल में दिखाई देंगे। जांच के दौरान वह एक बड़े चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क का खुलासा करते हैं। 

धनुष और कृति सेनन की फिल्म एक गहरी और इमोशनल लव स्टोरी है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर और साइकोलॉजिस्ट मुक्ति कई सालों बाद फिर मिलते हैं। दोनों की जिंदगी बदल चुकी होती है, लेकिन पुराने जज़्बात अब भी बाकी रहते हैं। फिल्म अधूरे प्यार और किस्मत के फैसलों को दिखाती है।

1970 के दशक के रोम पर आधारित यह इटैलियन क्राइम ड्रामा एक सच्ची घटना से प्रेरित है। कहानी एक कलाकार की है, जिसका सपना उसे दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट फॉर्जर बना देता है। यह फिल्म ambition के उस अंधेरे सच को दिखाती है, जहां सपने इंसान को गलत रास्ते पर ले जाते हैं।

इसी तरह शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सभी तरह के दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ खास जरूर है

यूपी, राजस्थान और हरियाणा के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट: 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, पहाड़ों में बर्फबारी जारी

अविमुक्तेश्वरानंद को चेतावनी: माघ मेले से हमेशा के लिए बैन करने की तैयारी, प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस

भोपाल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार

दिग्विजय सिंह बोले– भोपाल की पहचान बचाने को इमारतों के नाम न बदलें