OTT पर नंबर वन बनी 2 घंटे 8 मिनट की टॉप रेटेड फिल्म, स्ट्रीम होते ही लोगों को भा गई कहानी

इश्क, जुनून और ख्वाब… 90 के दशक की यादों को  ताजा कर देने वाली एक फिल्म इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने भले ही सिनेमाघरों में खास कमाल न किया हो, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Gustaakh Ishq On OTT: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर होगी गुस्ताखियां, कब और  कहां रिलीज हो रही 'गुस्ताख इश्क' - gustaakh ishq when and where to watch  vijay varma and fatima

फिल्म की कहानी, शानदार कास्टिंग और दिल को छू लेने वाला संगीत दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म को IMDb पर 7.8 की दमदार रेटिंग मिली है। अगर आप रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं और 90s के गोल्डन एरा में खो जाना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।


फिल्म की कहानी दिल को छू जाती है

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की विरासत को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। इस रास्ते में वह एक ऐसे इंसान से मिलता है, जो उसकी आखिरी उम्मीद बन जाता है।

लेकिन इसी सफर के दौरान उसे मोहब्बत हो जाती है। अब उसके सामने एक मुश्किल फैसला होता है  इश्क चुने या पिता की विरासत। इसी भावनात्मक संघर्ष की कहानी दर्शकों के दिल को छू जाती है।

OTT पर नंबर वन बनी 2 घंटे 8 मिनट की टॉप रेटेड फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीम होते ही  लोगों को भा गई कहानी! - jio hotstar latest movie trending on number one in


बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, OTT पर सुपरहिट

फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बड़े सितारों की फिल्मों से टकराने के कारण बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। हालांकि ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने जबरदस्त वापसी की और देखते ही देखते नंबर 1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई।

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘गुस्ताख इश्क’ (Gustaakh Ishq)।


गुलजार के लिरिक्स ने बढ़ाई फिल्म की खूबसूरती

‘गुस्ताख इश्क’ का निर्माण मनीष मल्होत्रा ने किया है और इसका निर्देशन विभु पुरी ने किया है। फिल्म के गानों के बोल मशहूर शायर गुलजार ने लिखे हैं, जो फिल्म को और भी खास बना देते हैं।

फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह, शारिब हाशमी और नताशा रस्तोगी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Gustaakh Ishq OTT Release: जानिए 'गुस्ताख इश्क' ओटीटी पर कब और कहां होगी  रिलीज | Gustaakh Ishq OTT Release: जानिए 'गुस्ताख इश्क' ओटीटी पर कब और कहां  होगी रिलीज Gustaakh ...
क्या है गुस्ताख इश्क की कहानी?

फिल्म की कहानी नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान उर्फ पप्पन (विजय वर्मा) की है, जो दिल्ली के दरियागंज में रहता है। वह अपने पिता की पुरानी प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए अजीज (नसीरुद्दीन शाह) से मिलने पंजाब जाता है।

यहीं उसकी मुलाकात अजीज की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। अजीज को मनाने और मिन्नी से मोहब्बत निभाने के बीच पप्पन ऐसी मुश्किल में फंस जाता है, जहां उसे जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेना पड़ता है।


OTT पर कहां देखें गुस्ताख इश्क?

‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अगर आप इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिल्म इस समय ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों से जबरदस्त प्यार पा रही है।

विराट कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिव, 8 घंटे बाद हुआ सक्रिय

अमेरिका में जन्मे बच्चों को ट्रम्प सरकार देगी ₹92 हजार, 18 साल बाद पढ़ाई-बिजनेस में होंगे इस्तेमाल

बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम, 300 नई ट्रेनों का ऐलान संभव

युवराज सिंह ने कहा सम्मान न मिलने की वजह से क्रिकेट से लिया था सन्यास