‘अक्षय कुमार मनी माइंडेड हैं’: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह का दावा, फिल्म फ्लॉप होने पर फीस लौटाने से किया था इनकार
फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अक्षय कुमार “मनी माइंडेड” हैं और पहले एक बिजनेसमैन हैं, बाद में एक्टर।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/aajtak/images/story/202601/697b40ed54ef1-akshay-kumar-035500427-16x9-287825.jpg?size=1200:675)
शैलेन्द्र सिंह ने यह बयान हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में दिया। इस बातचीत में उन्होंने साल 2009 की फिल्म ‘8×10 तस्वीर’ से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया।
फिल्म 8×10 तस्वीर के बाद छोड़ दिया था फिल्म बनाना
शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि फिल्म 8×10 तस्वीर के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने फिल्म बनाना ही छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका बयान किसी निजी नाराजगी या दुश्मनी पर आधारित नहीं है।
उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार एक अच्छे इंसान हैं और उस समय उनके रिश्ते सामान्य थे। दोनों साथ में खेलते भी थे और आपसी तालमेल ठीक था।
अक्षय और नागेश कुकुनूर दोनों अच्छे दौर में थे
शैलेन्द्र सिंह के मुताबिक, जब 8×10 तस्वीर बनाई गई, उस समय अक्षय कुमार और फिल्म के निर्देशक नागेश कुकुनूर दोनों अपने करियर के अच्छे दौर में थे।
शुरुआत में फिल्म का बजट 30 से 35 करोड़ रुपए तय किया गया था। शूटिंग के लिए पहले मुनार लोकेशन चुनी गई थी, लेकिन अक्षय कुमार के व्यस्त शेड्यूल के कारण प्लानिंग बार-बार बदलती रही।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2024/07/24/3_1721816170-459693.gif)
लोकेशन बदलने से बढ़ता गया बजट
शैलेन्द्र ने बताया कि शूटिंग के लिए मुनार के बाद कैलगरी, फिर केप टाउन और इसके अलावा कई दूसरी जगहों पर शूटिंग करनी पड़ी।
उन्होंने कहा,
“मुनार से हम कैलगरी गए, फिर केप टाउन गए और उसके बाद कई दूसरी जगहों पर शूटिंग हुई।” बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से फिल्म का बजट काफी बढ़ गया।
सुपरहिट फिल्म के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
यह फिल्म अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म सिंह इज किंग के तुरंत बाद रिलीज हुई थी। इसके बावजूद 8×10 तस्वीर बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म के फ्लॉप होने से शैलेन्द्र सिंह को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
फीस वापस करने से अक्षय ने किया इनकार
/swadeshjyoti/media/post_attachments/assets/images/2024/10/18/akashhaya-kamara_52137b6cc53535c78662a419dba4550e-209233.jpeg?w=414&dpr=1.0&q=80)
शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अक्षय कुमार से उनकी फीस का कुछ हिस्सा लौटाने की बात की थी।
उन्होंने कहा,
“मैंने उनसे कहा कि भाई, आपकी फिल्म देखने कोई नहीं आया। आपको भी कुछ जिम्मेदारी लेनी होगी। आपने मुझसे बहुत पैसे लिए हैं।” शैलेन्द्र के मुताबिक, अक्षय कुमार ने फीस लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें एक भी पैसा वापस नहीं मिला। शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि फीस वापस न मिलने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण से दूरी बना ली और आगे फिल्में नहीं बनाईं।
‘पैसों के मामले में बहुत स्ट्रैटेजिक हैं अक्षय’
शैलेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि अक्षय कुमार पैसों के मामले में बेहद रणनीतिक तरीके से काम करते हैं। बातचीत के दौरान उनकी फीस धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। उनके मुताबिक,
“पहले 15 करोड़ रुपए होते हैं, फिर 21 करोड़, फिर 27 करोड़ और बाद में अचानक 36 करोड़ रुपए हो जाते हैं। यह उनका लकी नंबर 9 है।”
90s फील देने वाली यह फिल्म OTT पर मचा रही धमाल, स्ट्रीम होते ही बनी नंबर 1
विराट कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिव, 8 घंटे बाद हुआ सक्रिय
अमेरिका में जन्मे बच्चों को ट्रम्प सरकार देगी ₹92 हजार, 18 साल बाद पढ़ाई-बिजनेस में होंगे इस्तेमाल
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/shalthara-saha-oura-akashhaya-kamara_d051dea2ede925f7b0298ed3e7f9368f-2026-01-30-15-39-09.webp)