सोने-चांदी के दाम में लगातार चार दिनों से ऑल टाइम हाई पर चल रहे थे लेकिन शुक्रवार 30 जनवरी को बजार खुलते ही सोने-चांदी के दामो में बड़ी गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों की माने तो एक दम से दामों में कमी का कारण मुनाफा वसूली हो सकती है 

एक दिन में सोना 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती

सोना एक दिन में 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक,10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपए पर आ गया है।

इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 1,75,340 रुपए/10g था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,57,163 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 3,79,988 रुपए किलो थी।

gold
लगातार ऑल टाईम हाई के बाद सोने और चांदी के दाम गिरे

चांदी की कीमतों में 6% की गिरावट

आज चांदी की कीमतों में 6% की गिरावट देखने को मिली, जो अमेरिकी डॉलर की मजबूती का परिणाम है। इस गिरावट के बावजूद, चांदी इस महीने अब तक ऐतिहासिक प्रदर्शन की दिशा में बनी हुई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 3,75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जो 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई 4,20,048 रुपये से लगभग 10% यानी 44,000 रुपये कम है।

इस महीने में अब तक लगभग 62% की बढ़त

वैश्विक स्तर पर, स्पॉट चांदी की कीमत 0.2% गिरकर 115.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि यह गुरुवार को 121.64 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर थी। हालांकि, चांदी ने इस महीने में अब तक लगभग 62% की बढ़त हासिल की है, जो इसके सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन का संकेत है।

आईबीजेए और शहरो के दामों में अंतर क्यों 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की सोने की कीमतों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज, जौहरी की मुनाफा शामिल नहीं होता जबकी किसी ज्वेलरी शॉप से लेने पर यह सब कीमत चुकानी पड़ती है जिससे दामों में अंतर आता है। इसलिए शहरों के दाम इससे अलग होते हैं। इन दामों का इस्तेमाल भारतीय रिजर्व बैंक सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम, 300 नई ट्रेनों का ऐलान संभव

अमेरिका में जन्मे बच्चों को ट्रम्प सरकार देगी ₹92 हजार, 18 साल बाद पढ़ाई-बिजनेस में होंगे इस्तेमाल

90s फील देने वाली यह फिल्म OTT पर मचा रही धमाल, स्ट्रीम होते ही बनी नंबर 1

युवराज सिंह ने कहा सम्मान न मिलने की वजह से क्रिकेट से लिया था सन्यास