नई दिल्ली, स्वदेश ज्याोति। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
दिग्गज कंपनियों के शेयर
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, टीएमपीवी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.36 प्रतिशत से लेकर 1.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे, थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस मैक्स हेल्थकेयर, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और सिप्ला के शेयर 3.40 प्रतिशत से लेकर 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,697 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 898 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,799 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/hindi/sites/default/files/styles/zeebiz_850x478/public/2024/05/06/178084-bse-graphic1200x900-323996.jpg)
बीएसई का सेंसेक्स आज 167.26 अंक की कमजोरी के साथ 80,555.68 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सुबह 10 बजे तक यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 655 अंक से अधिक उछल कर 81,211.31 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 116.10 अंक की बढ़त के साथ 80,839.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 28.95 अंक टूट कर 24,796.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 150 अंक उछल कर हरे निशान में 24,942.95 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 2.75 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 24,828.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बजट पर देखी गई थी बड़ी गिरावट
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन रविवार को सेंसेक्स 1,546.84 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,722.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,825.45 अंक के स्तर पर रविवार के कारोबार का अंत किया था।
ऐसी ही ओर भी दिलचस्प खबरों के लिए पढ़ते रहिए स्वादेश ज्योति
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में चर्चा आज से, चार फरवरी को प्रधानमंत्री देंगे जवाब
टी20 विश्वकपः पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से किया इंकार, क्या लगेगा पाकिस्तान पर बैन ?
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/02/your-paragraph-text-2026-02-02-14-26-34.jpg)