सोने-चांदी के दाम आज: लगातार तीसरे दिन ऑलटाइम हाई
24 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना 352 रुपए बढ़कर 1,36,635 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले मंगलवार को सोने का भाव 1,36,283 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। 1 किलो चांदी 7,934 रुपए महंगी होकर 2,18,954 रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। कल चांदी की कीमत 2,11,020 रुपए प्रति किलो थी। पिछले 10 दिनों में चांदी करीब 30,673 रुपए महंगी हो चुकी है। 11 दिसंबर को चांदी 1,88,281 रुपए प्रति किलो थी।
इस साल अब तक सोना और चांदी दोनों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। सोना इस साल 60,473 रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1,36,635 रुपए हो गई है।
चांदी की बात करें तो इसमें भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2,18,954 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। यानी इस साल चांदी 1,32,937 रुपए महंगी हो चुकी है।
सोने की कीमत बढ़ने के 3 बड़े कारण
अमेरिका में ब्याज दर घटने से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई और निवेश बढ़ा।
रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में बढ़ते तनाव के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
चीन जैसे देश अपने रिजर्व में लगातार सोना जोड़ रहे हैं, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।
चांदी में तेजी के 3 कारण
सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है।
अमेरिका में टैरिफ को लेकर आशंका के चलते कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं।
सप्लाई रुकने के डर से मैन्युफैक्चरर्स पहले से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, चांदी की डिमांड फिलहाल मजबूत बनी हुई है। आने वाले एक साल में चांदी 2.50 लाख रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक इसके 2.10 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान है।
सोने की बात करें तो इसकी मांग में भी तेजी बनी हुई है। अगले साल तक सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, जबकि इस साल के अंत तक इसके 1.35 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहने की संभावना है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें।
खरीद के दिन सोने की कीमत अलग-अलग सोर्स से जरूर चेक करें, क्योंकि 24, 22 और 18 कैरेट के दाम अलग होते हैं।
धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने पैसों की वजह से छोड़ी दृश्यम-3
डिजिटल अरेस्ट के चक्रव्यूह में फंसता समाज :सुदेश गौड़ वरिष्ठ पत्रकार
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/24/17_10_2025-06_06_2025-gold_silver_23957149-2025-12-24-16-55-31.jpg)