उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, जम्मू से दिल्ली तक असर
नई दिल्ली।
देश के कई इलाकों में भीषण ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हरियाणा के हिसार में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर नजर आ रहा है, जिससे पिछले दो साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/images/2025/12/18/article/image/winterrr-1766019869206-170635.jpg)
उत्तर प्रदेश के करीब 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में कोहरे की वजह से आठ सड़क हादसे दर्ज हुए है। इन हादसों में 24 वाहन आपस में टकराए है। जिस में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की अपील की है।
कोहरे का असर पंजाब के जालंधर में भी साफ नजर आया है। खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया। उनकी फ्लाइट अमृतसर से उड़ान नहीं भर सकी। उन्हें जालंधर स्थित एनआईटी में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/resize/newbucket/400_-/2025/12/untitled-design-3-1765934888-892249.webp)
वहीं , उत्तराखंड के ऊंचाई वाले शक्तियों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क, भागीरथी नदी और जाड गंगा झरना पूरी तरह जम चुके हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना के आंकड़े है। इन इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड का असर बढ़ तेज है।
दिल्ली में पांच दिन चली शीतलहर के बाद आज थोड़ी राहत मिली है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक है। हालांकि ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन प्रदूषण की समस्या अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक विषय बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह 7 बजे राजधानी का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 346 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।
दिल्ली के कई क्षेत्र में AQI का स्तर लगभग 300 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। आनंद विहार में AQI 354, अशोक विहार में 367, ITO में 362 और आरके पुरम में 374 दर्ज किया गया। पटपड़गंज में 372, वजीरपुर में 374, चांदनी चौक में 370 और द्वारका सेक्टर-8 में 369 AQI रिकॉर्ड हुआ।
विशेषज्ञों ने कहा कि इस स्तर का प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक है। इससे सांस की बीमारी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाएं। देश के कई हिस्सों में ठंड, कोहरा और प्रदूषण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे 1836 करोड़ का DBT, लाड़ली बहनों को मिलेगा आर्थिक सहारा
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/16/winters-2026-01-16-14-01-18.jpg)