उत्तर भारत में घने कोहरे और भीषण सर्दी का कहर...
आज देश के कई राज्यों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
उत्तर प्रदेश की स्थिति
उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों में घना कोहरा देखा गया। बरेली, कानपुर, आगरा, कासगंज, औरैया और जौनपुर में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे से चलेंगे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए भीषण सर्दी और कोहरे का अलर्ट दिया है। गुरुवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बिहार में कोहरे का असर
बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिला। नालंदा, गोपालगंज और छपरा जैसे जिलों में हालात ज्यादा खराब रहे। सारण जिले में सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पटना में 25 दिसंबर तक स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगे। कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। 14 ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। गोपालगंज में कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। छपरा में बस ने तीन कारों को टक्कर मार दी। गया में डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर भी उड़ नहीं सका।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग में तापमान काफी गिर गया है। शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।
राजस्थान में हल्की राहत
राजस्थान के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि फतेहपुर, नागौर और लूणकरणसर में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार साल के अंत तक मौसम साफ रह सकता है और दिन में धूप निकलने की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा का हाल
पंजाब और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा देखने को मिला। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में विजिबिलिटी बहुत कम रही। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। हरियाणा के 16 जिलों में कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें लेट हुईं और कुछ बसें रद्द कर दी गईं। रोहतक में तापमान 4.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
छत्तीसगढ़ में भी कोहरा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। 100 मीटर दूर तक कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। वाहन चालकों को लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। अंबिकापुर में तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
देश के कई हिस्सों में कोहरा और ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रशासन लगातार अलर्ट जारी कर रहा है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’: भारत–ओमान दोस्ती की ऐतिहासिक स्वीकृति
भारत–ओमान संबंधों को नई ऊंचाई: सीईपीए समेत कृषि, शिक्षा और नवाचार में व्यापक सहयोग पर सहमति
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/19/winter-2025-12-19-11-45-17.jpg)