प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवातीर्थ’ का उद्घाटन किया। इसका ध्येय वाक्य नगरिक देवो भव: 95 वर्ष बाद साउथ ब्लॉक से प्रधानमंत्री कार्यालय सेवातीर्थ में कार्य करने को तैयार है।
अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा सचिवालय परिषद अलग अलग जगह पर स्थित थे। सेवातीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सचिवालय परिषद एक ही जगह सामन्जस्य और समन्वय से कार्य करेंगे।
पुरानी इमारत 78 साल तक केंद्र की सत्ता की प्रतीक रही
यह ब्रिटिश काल की सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। प्रधानमंत्री का ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है। ये इमारत करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही है। 2014 से, मोदी सरकार ने ब्रिटिश शासकों के प्रतीकों से दूर जाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।
सेवा और संकल्प का नया केंद्र: ‘सेवा तीर्थ’ pic.twitter.com/VLo2bSV86h
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) February 13, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-
उद्धाटन सत्र कार्यक्रम में शाम को दिल्ली में पीएम मोदी ने कहा-
“साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतें, जो ब्रिटिश सोच की हुकूमत को लागू करने के लिए बनी थीं, वहीं आज सेवातीर्थ और कर्तव्य भवन जैसे परिसर भारत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बने हैं। यहां से जो फैसले होंगे, वे किसी महाराजा की सोच को नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को आगे बढ़ाने का आधार बनेंगे। इसी अमृत भावना के साथ आज मैं ये सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन भारत की जनता को समर्पित कर रहा हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी बोले हम यहां अधिकार दिखाने नहीं आए हैं। हम यहां जिम्मेदारी निभाने आए हैं। हमने देखा है कि जब शासन सेवाभाव से चलता है, तो परिणाम भी असाधारण होते हैं। तभी तो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलते हैं। तभी तो अर्थव्यवस्था नई गति पकड़ती है।
मोदी ने नए कार्यालय में पहुंच कर कई फाइल पर हस्ताक्षर किए
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया-
सेवा तीर्थ ने आज गरीबों, पिछड़े वर्ग, मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए। प्रमुख निर्णयों में शामिल हैं:
- पीएम राहत योजना के शुभारंभ को मंजूरी, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का नकद उपचार मिलेगा। इससे प्रभावित सभी लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी।
- लखपति दीदी योजना का लक्ष्य दोगुना करके 6 करोड़ कर दिया गया है। इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
- कृषि अवसंरचना कोष का लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे हमारे किसानों को बहुत लाभ होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
- 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी। इससे प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप और गहन तकनीकी अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा।
ये निर्णय नागरिकदेवो भव की भावना को पुनः स्थापित करते हैं और विकसित भारत के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण को गति प्रदान करते हैं।
कल्यानकारी योजनाओं के लिए फाइल पर हस्ताक्षर
1189 करोड़ की लागत से बना सेवा तीर्थ
यह करीब 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) में बना है। इसे एल एंड टी कंपनी ने 1189 करोड़ में बनाया है। नए पीएमओ के पास ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से नए आवास में पहुंच जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी तारीख सामने नहीं आई है।
फोटो में देखे नया सेवा तीर्थ परिसर
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/seva-dron-2026-02-13-18-53-13.jpg)
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/seva-tirth-2026-02-13-18-51-20.jpg)
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/seva-tirth-1-2026-02-13-18-51-20.jpg)
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/seva-thirth-2-2026-02-13-18-51-20.jpg)
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/seva-thirth-3-2026-02-13-18-51-20.jpg)
अपडेट: बेंगलुरु के होसकोटे में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात
'विश्व रेडियो दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के लिए जनता से मांगे सुझाव
5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए 5 झटपट नाश्ते, डिब्बा खाली होकर ही लौटेगा
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/seva-tirth-2026-02-13-19-15-39.jpg)